डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर स्मारक हेतु सुप्रीम कोर्ट में कैवेट दाखिल करे मनपा

आंबेडकरवादी संगठनों के प्रतिनिधियों ने मनपा प्रशासन से की मांग

* पुतला परिसर में स्वच्छता गृह हेतु प्रयुक्त होनेवाले निर्माण कार्य को तुरंत तोडने की मांग भी उठाई
* स्थायी समिती सभापति अविनाश मार्डीकर व नेता प्रतिपक्ष विलास इंगोले के साथ की बैठक
* गतरोज आए नागपुर हायकोर्ट के फैसले पर जताया समाधान, मनपा के प्रति व्यक्त किया आभार
अमरावती/दि.14 – स्थानिय इर्विन चौक पर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के पुतला व स्मारक परिसर के विकास व सौंदर्यीकरण हेतु गतरोज नागपुर हायकोर्ट द्वारा दिए गए फैसले के बाद आज विभिन्न आंबेडकरवादी संगठन के पदाधिकारी मनपा मुख्यालय पहुंचे. यहां पर स्थायी समिती सभापति अविनाश मार्डीकर एवं मनपा के नेता प्रतिपक्ष विलास इंगोले के साथ बैठक एवं चर्चा करते हुए आंबेडकरवादी प्रतिनिधियों ने मांग उठाई की अब यह मामला दोबारा न्यायप्रविष्ट न हो इस बात के मद्देनजर अमरावती मनपा द्वारा तुरंत ही सुप्रीम कोर्ट में कैवेट दाखिल किया जाना चाहिए. साथ ही डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के पुतले के ठीक पीछे मुत्रीघर व शौचालय के तौर पर प्रयुक्त होने वाले निर्माण कार्य को तोडा जाना चाहिए. इसके साथ ही मनपा द्वारा अब उक्त जमीन को पूरी तरह से अपने कब्जे में लेकर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर पुतला व स्मारक समिती के सुपूर्द किया जाना चाहिए. ताकि समिती द्वारा उस परिसर का विस्तार व सौंदर्यीकरण किया जा सके.
अमरावती मनपा के बसपा पार्षद सचिन वैद्य, पूर्व पार्षद प्रकाश बनसोड एवं बुध्द जयंती उत्सव समिती के मुख्य संयोजक सुनिल रामटेके की अगुवाई में मनपा मुख्यालय पहुंचे प्रतिनिधि मंडल ने स्थायी समिती सभापति अविनाश मार्डीकर एवं मनपा के नेता प्रतिपक्ष व पूर्व महापौर विलास इंगोले से चर्चा व विमर्श करने के साथ ही मनपा आयुक्त के नाम अपनी मांगों का ज्ञापन भी सौंपा. इस समय आंबेडकरवादी संगठनों के पदाधिकारियों ने पूर्व महापौर विलास इंगोले द्वारा मनपा की स्थायी समिती के सभापति रहते समय डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर पुतला व स्मारक हेतु 1 करोड रूपये की निधी उपलब्ध कराए जाने का उल्लेख कर उनके प्रति आभार भी ज्ञापित किया. साथ ही अब इस मामले का हायकोर्ट में निपटारा हो जाने के चलते इर्विन चौक के पास स्थित जमीन पर भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर का भव्य स्मारक साकार करने हेतु आवश्यक कदम उठाए जाने की मांग की गई.
इस अवसर पर मनपा के झोन 3 सभापति इस्माईल लालुवाले, विधी सभापति स्नेहा लुल्ला, पार्षद विद्या माटे व कल्याणी तायडे, महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ के विदर्भ प्रदेशाध्यक्ष नयन मोंढे, बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनंता लांजेवार, पूर्व शहराध्यक्ष अक्षय माटे, विशाल गेडाम, वंचित बहुुजन आघाडी के महासचिव रमेश आठवले, पूर्व पार्षद रामभाऊ पाटिल, रूग्णसेवक सुरेश तायडे, मदन गायकवाड, बाबाराव गायकवाड, बौध्द उपासक संघ के सहसचिव अमृृत इंगले, वंचित आघाडी के जिला उपाध्यक्ष आनंद इंगले, ओमप्रकाश बनसोड, रमेश कटके, राजेश वानखडे, पूर्व पार्षद अजय गोंडाणे, किरण गुधडे, शिवसेना उबाठा के उपशहर प्रमुख पंजाबराव तायवाडे, भूषण बनसोड, प्रहार संगठन के महानगर प्रमुख बंटी रामटेके, भीम ब्रिगेड के संस्थापक अध्यक्ष राजेश वानखडे, हर्षराज गजभिये, रमेश तटके आदी उपस्थित थे.

Back to top button