श्रध्दा मॉल में इंस्टाग्राम पर 25 हजार समर्थक बनने पर आयोजन
पेंसिल डिजाइनर्स व इन्फ्लुएंसर्स का हुआ स्वागत

अमरावती/दि.16- अमरावती के प्रतिष्ठित फैशन डेस्टिनेशन श्रध्दा मॉल, बिजीलैंड व्दारा इंस्टाग्राम पर 25 हजार फॉलोअर्स पूरे होने के उपलक्ष्य में मंगलवार 14 जुलाई को एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में शहर के प्रतिष्ठित उद्योगपति, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, मीडिया प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक बडी संख्या में उपस्थित थे. कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत से हुआ.इस अवसर पर अमरावती चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विनोद कलंत्री एवं एड स्पॉट के संचालक रवि इंगले मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे.श्रध्दा परिवार की ओर से पूरन लाला ने विनोद कलंत्री का तथा सुरेश गिडवानी ने रवि इंगले का स्वागत किया. कार्यक्रम में सोशल मीडिया के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले इन्फ्लुएंसर्स प्रज्ञा राउत, चेतन ढोके, मिताली राजपूत, प्राची कुनागो, दिव्या बताले, करणसिंग ठाकुर, ईशांत देवरे, अर्पित व्लॉगर, बिपिन मोहारे, जानवी व वॅशिका डांगरा का भी स्वागत किया गया.इन्फ्लुएंसर्स के स्वागत हेतु श्रध्दा परिवार की ओर से रोशन लाला, अमित सेवानी, राजेश भाटिया, दिलीप सबवानी, सुरेश पंजवानी, विजय गिडवानी एवं सागर गिडवानी मंच पर उपस्थित रहे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूरन लाला ने कहा कि श्रध्दा परिवार पिछले दो दशकों से ग्राहकों का विश्वास जीतते हुए लेटेस्ट फैशन, उचित मूल्य और उत्कृष्ट सेवा प्रदान कर रहा है. उन्होंने कहा कि समय के साथ श्रध्दा मॉल ने डिजीटल माध्यमों के जरिए भी ग्राहकों से मजबूत जुडाव बनाया है और 25 हजार इंस्टाग्राम फॉलोअर्स का यह सफर ग्राहकों के प्रेम और विश्वास का परिणाम है. श्रध्दा मॉल के संचालक सुरेश गिडवानी ने अपने संबोधन में कहा कि आज के दौर में ग्राहकों से डिजिटल माध्यम से जुडे रहना समय की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि, इंस्टाग्राम पर 25 हजार फॉलोअर्स का यह मुकाम ग्राहकों के विश्वास, टीम के समर्पण और सभी शुभचिंतकों के सहयोग का परिणाम है. उन्होंने सभी ग्राहकों, इन्फ्लुएंसर्स एवं सोशल मीडिया परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, श्रध्दा मॉल आगे भी नवीनतम फैशन उचित मूल्य और उत्कृष्ट सेवा के साथ ग्राहकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करता रहेगा. मुख्य अतिथि विनोद कलंत्री ने श्रध्दा मॉल की प्रगति को सराहना करते हुए कहा कि आज के दौर में डिजीटल प्लेटफॉर्म पर मजबूत उपस्थिति किसी भी व्यवसाय की बडी ताकत है और श्रध्दा मॉल में इस दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है. वहीं रवि इंगले ने श्रध्दा परिवार को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी. सुरेश पंजवानी ने भी श्रध्दा मॉल परिवार को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी निरंतर नई उंचाईयों तक पहुंचने की शुभकामनाएं दीं. कार्यक्रम के दौरान 25 सेलिब्रेशन केेक काटकर इस उपलब्धि का उत्सव मनाया गया. उपस्थित अतिथियों, इन्फ्लुएंसर्स एवं श्रध्दा परिवार के सदस्यों ने इस खुशी को साझा किया तथा फोटोग्राफी एवं रील्स के माध्यम से इस यादगार पल को सोशल मीडिया पर साझा किया. इस अवसर पर श्रध्दा मॉल के संचालकों ने डिजिटल मार्केेटिंग के क्षेत्र में मिले सहयोग के लिए महेश मोटवानी का विशेष आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि, पेंसिल डिजाइनर्स के डिजिटल मार्केटिंग सहयोग ने श्रध्दा मॉल को सोशल मीडिया पर इस मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.
कार्यक्रम का प्रभावी संचालन सागर चारलिया ने किया. जबकि संपूर्ण व्यवस्थापन की जिम्मेदारी भाविका मेघानी ने सफलतापूर्वक निभाई. अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया गया.