ओमान तट पर हुए हमले में पुणे के इंजीनियर की मौत

60 घंटे बाद मिला शव

दुबई /दि.16– ओमान तथ के पास 12 जुलाई को मालवाहक जहाज एमवी जीएफएस गैलेक्सी पर हुए हमले में पुणे मरीन इंजीनियर हेरंब करमकर की मृत्यु हो गई. दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने बुधवार को कहा कि, यूएई अधिकारियों और शिपिंग कंपनी के संपर्क में है तथा परिवार को हरसंभव सहायता दी जा रही है.
साईप्रस के झंडे वाले जहाज पर 11 भारतीय क्रू सदस्य सवार थे. हमले के बाद 10 को सुरक्षित बचा लिया गया. जबकि 30 वर्षीय करमरकर लापता हो गये थे. परिवार के मुताबिक ओमान के तटरक्षक बल ने करीब 60 घंटे बाद उनका शव बरामद किया. शव फिलहाल ओमान नौसेना के पास है और उसे भारत लाने की प्रक्रिया शुरु है. हेरंब ने 12 जुलाई को तडके 2.49 बजे घरवालों से फोन पर बात की थी और कहा था, हम होर्मुज सुरक्षित पार कर चुके है. लेकिन 41 मिनट बाद ही 3.30 बजे जहाज पर मिसाइल हमला हो गया. इंजन रुम में आग भडक उठी. सभी क्रू मेंबरों को बचा लिया गया. लेकिन हेरंब लापता हो गये. वह पिछले पांच माह से जहाज पर बतौर थर्ड इंजीनियर तैनात थे और जल्द घर लौटने वाले थे.

Back to top button