महाराष्ट्र राज्य शिक्षक सेना निजी विभाग का सम्मेलन

वृक्षारोपण कर शिक्षकों की विविध समस्याओं पर की चर्चा

अंजनगांव सुर्जी/दि.16 – स्थानीय कौसल्या श्रृंगारे एज्युकेशन फाउंडेशन के विद्यानिकेतन नर्सिंग कॉलेज में महाराष्ट्र राज्य शिक्षक सेना (निजी विभाग) अमरावती की ओर से वृक्षारोपण व शिक्षक सम्मेलन उत्साह के साथ संपन्न हुआ. सम्मेलन की अध्यक्षता विधायक ज. मो. अभ्यंकर ने की. इस समय नितिन चौधरी, अजीत चव्हाण तथा महाराष्ट्र राज्य शिक्षक सेना अमरावती के अध्यक्ष रुपेश टाले उपस्थित थे.
सम्मेलन का प्रास्ताविक करते हुए नितिन चौधरी ने विद्यार्थियों को वृक्षारोपण के साथ वृक्ष संवर्धन का महत्व विषद किया. वहीं ज. मो. अभ्यंकर ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि, पिछले 10 वर्षों से संपूर्ण महाराष्ट्र में शिक्षक व विद्यार्थियों के सहभाग से यह उपक्रम चलाया जा रहा है. हर साल लाखों पौधों का रोपण कर उनका संवर्धन किया जा रहा है. आगामी समय में पर्यावरण संकट अधिक तीव्र होने की संभावना को ध्यान में रखते हुए सभी ने वृक्षारोपण और वृक्ष संवर्धन की जवाबदारी स्वीकारनी चाहिए.
वृक्षारोपण कार्यक्रम के पश्चात आयोजित शिक्षक सम्मेलन में शिक्षकों के विविध प्रलंबित प्रश्नों पर सविस्तर चर्चा की गई. बीएलओ काम का बढता हुआ तनाव, टीईटी संदर्भ के प्रश्न, संचमान्यता, जुनी पेन्शन योजना, अतिरिक्त शिक्षकों के प्रश्न, प्रलंबित मांगों को लेकर सविस्तर चर्चा की गई. सम्मेलन में अमरावती जिला पूर्व अध्यक्ष अनिल कोल्हे, सुरेश चिमणकर, अध्यक्ष राजूभाऊ राजनकर, महामंत्री विलास देशमुख, विनायक पवार, प्रशांत अनासाने, उमाकांत जिरापूरे, राजेंद्र बांडाबूचे, संजय देवरे, नीलेश उमप, संदीप खंडारे, संतोष दंदे, मेहरे सर, खडसे सर, घुरडे सर तथा संगठन के सभी पदाधिकारी व सदस्य तथा शिक्षक बडी संख्या में उपस्थित थे.

Back to top button