22 जुलाई से मुख्यमंत्री फडणवीस के जन्मदिन पर ‘सेवा दशक’

जिले में भाजपा द्वारा विविध सामाजिक उपक्रमों का आयोजन

* सांसद डॉ. अनिल बोंडे ने दी प्रेसवार्ता में जानकारी
अमरावती/दि.20- राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का जन्मदिन बुधवार 22 जुलाई को बडे उत्साह के साथ सामाजिक उपक्रमों का आयोजन कर मनाया जाएगा. स्थानीय जिला व शहर भाजपा कार्यकारिणी द्वारा मुख्यमंत्री फडणवीस के जन्मदिन के उपलक्ष्य में बुधवार 22 जुलाई से रविवार 2 अगस्त तक 10 दिनों का ‘सेवा दशक’ कार्यक्रम आयोजित किया गया है. जिसकी शुरुआत महाराजस्व अभियान से होने की जानकारी राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे ने दी है.
स्थानीय श्रमिक पत्रकार भवन में रविवार 19 जुलाई को आयोजित प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए राज्यसभा सदस्य डॉ. अनिल बोंडे ने बताया कि, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में राज्य सभी क्षेत्रों में विकास पथ पर अग्रसर है. समाज के हर वर्ग को न्याय मिले, इसके लिए वे प्रयासरत है. उनके जन्मदिन के अवसर पर जिले में भाजपा द्वारा ‘सेवा दशक’ यह अभियान चलाने का मानस रखा गया है. जिसके तहत राजस्व मंत्री तथा जिले के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले एवं प्रदेश महासचिव विधायक डॉ. संजय कुटे तथा वरिष्ठ नेता एवं सांसद डॉ. अनिल बोंडे के मार्गदर्शन में एक समिति का गठन किया गया है.
समिति में समन्वयक के तौर पर विधायक प्रवीण पोटे पाटिल, विधायक व जिलाध्यक्ष प्रताप अडसड, विधायक राजेश वानखडे, विधायक प्रवीण तायडे, विधायक उमेश यावलकर, विधायक केवलराम काले, महापौर श्रीचंद तेजवानी, शहराध्यक्ष डॉ. नितिन धांडे तथा भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रभुदास भिलावेकर का समावेश किया गया है तथा सदस्यों विदर्भ विभाग संयोजक प्रा. दिनेश सूर्यवंशी, जयंत डेहनकर, प्रदेश प्रवक्ता शिवराय कुलकर्णी, किरण पातुरकर, प्रा. रवींद्र खांडेकर, पूर्व महापौर किरण महल्ले, पूर्व जिलाध्यक्षा निवेदिता चौधरी, पूर्व मनपा स्थायी समिति सभापति तुषार भारतीय, पूर्व महापौर चेतन गावंडे, नितिन गुडधे, चेतन पवार, गोपाल चंदन, रविराज देशमुख, प्रमोद कोरडे, भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश महासचिव गजानन कोल्हे, सुधीर रसे, अनुप सोमवंशी, राजेश पाठक का समावेश है.
उसी प्रकार धामणगांव रेलवे की नगराध्यक्षा अर्चना रोठे, अचलपुर की नगराध्यक्षा रुपाली माथने, अंजनगांव सुर्जी के नगराध्यक्ष अविनाश गायगोले, शेंदूरजनाघाट की नगराध्यक्षा सुवर्णा वरखेडे, धारणी के नगराध्यक्ष सुनील चौथमल, वरुड के नगराध्यक्ष ईश्वर सलामे, अंजनगांव के पूर्व नगराध्यक्ष एड. कमलकांत लाडोले, बालासाहेब वानखडे, बालसाहेब हिंगणीकर, सुनील वर्‍हाडे, सिद्धार्थ वानखेडे, सुधा तिवारी, छाया दंडाले, विक्की शर्मा, तुषार खेरडे, सचिन इंगले, सुधीर थोरात, प्रियंका मालठाणे, मीना पाठक, बादल कुलकर्णी तथा पार्षद मिलिंद बांबल का भी समावेश किया गया है.
इस समिति के माध्यम से जिले में मंगलवार 21 जुलाई से ‘सेवा दशक’ की शुरुआत की जाएगी. दोपहर 2 बजे अकोली रेलवे स्टेशन से आषाढी एकादशी वारी हेतु विशेष रेलगाडी से पंढरपुर जानेवाले श्रद्धालुओं को समिति के तुषार भारतीय के मार्गदर्शन में फराल एवं पेयजल वितरित किया जाएगा. बुधवार 22 जुलाई को सुबह 11 बजे महिला मोर्चा की ओर से विदर्भ की कुलस्वामिनी मां अंबादेवी, एकवीरा देवी की महाआरती, अंबादेवी कीर्तन सभागृह में किसानों, खेतिहर मजदूरों, श्रमिकों व समाज में विशेष कार्य करनेवाली महिलाओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा.
‘सेवा दशक’ के दौरान मोर्शी व मेलघाट में भी इसी प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन होगा. वहीं अचलपुर के विधायक प्रवीण तायडे के नेतृत्व में महाराजस्व अभियान, रक्तदान शिविर और हर बूथ पर एक वृक्ष लगाने का अभियान, स्वास्थ्य शिविर एवं स्वच्छता अभियान उपक्रम का आयोजन किया जाएगा. इसके अलावा मेलघाट के विधायक केवलराम काले के नेतृत्व में महाराजस्व अभियान का आयोजन गुरुवार 23 जुलाई को जिले के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की उपस्थिति में चिखलदरा में होगा. साथ ही स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान शिविर का भी आयोजन होगा. तिवसा क्षेत्र में विधायक राजेश वानखडे द्वारा महाराजस्व अभियान एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा.
शुक्रवार 24 जुलाई को तिवसा में पौधा रोपण एवं स्वच्छता अभियान होगा. मोर्शी-वरुड में विधायक उमेश यावलकर के नेतृत्व में महाराजस्व अभियान, रक्तदान, स्वास्थ्य जांच शिविर एवं पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन होगा. धामणगांव रेलवे में विधायक प्रताप अडसड के नेतृत्व में तीनों तहसीलों में रक्तदान शिविर, पौधा रोपण तथा महाराजस्व अभियान का आयोजन होगा. शहर जिलाध्यक्ष डॉ. नितिन धांडे के नेतृत्व में मंडल क्षेत्र में रक्तदान एवं पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. वहीं विधान परिषद सदस्य प्रवीण पोटे पाटिल के नेतृत्व में बुधवार 22 जुलाई को उनके इर्विन चौक स्थित जनसंपर्क कार्यालय में जरुरतमंदों को चष्मों का वितरण, शुक्रवार 24 जुलाई को अकोली रेलवे स्टेशन पर पंढरपुर जानेवाले वारकरियों को फराल एवं पेयजल वितरण व उनका सम्मान तथा पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.
शनिवार 25 जुलाई को पी. आर. पोटे आयुर्वेद महाविद्यालय में स्वास्थ्य जांच शिविर, रविवार 26 जुलाई को रक्तदान शिविर, सोमवार 27 जुलाई को स्वच्छता अभियान, शुक्रवार 31 जुलाई को बडनेरा स्थित निराधार केंद्र में वस्त्र वितरण एवं अन्नदान तथा शनिवार 1 अगस्त को प्रशासकीय अधिकारी तुकाराम मुंढे के कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कर विद्यार्थियों प्रतियोगी परिक्षाओं, नशामुक्ति एवं व्यक्तित्व विकास विषय पर मार्गदर्शन कार्यक्रम में अन्न व औषधि मंत्रालय आयुक्त तुकाराम मुंढे का भाजपा की ओर से सत्कार किया जाएगा.
रविवार 2 अगस्त को ‘सेवा दशक’ के समापन समारोह में सांसद डॉ. अनिल बोंडे के नेतृत्व में 25 दिव्यांगों को स्कूटर वितरित की जाएंगी. उसी प्रकार मंडल एवं बूथ स्तर पर भी अनेक छोटे-छोटे जनसेवा कार्यक्रम होंगे, ऐसी जानकारी प्रेसवार्ता में सांसद डॉ. अनिल बोंडे ने दी. इस समय विधायक प्रवीण पोटे पाटिल, विधायक राजेश वानखडे, महापौर श्रीचंद तेजवानी, भाजपा विदर्भ विभाग के संयोजक प्रा. दिनेश सूर्यवंशी, भाजपा के पूर्व सचिव जयंत डेहनकर, प्रदेश प्रवक्ता शिवराय कुलकर्णी, पूर्व अध्यक्ष किरण पातुरकर, पूर्व महापौर चेतन गावंडे, मनपा के पूर्व स्थायी समिति सभापति तुषार भारतीय, नितिन गुडधे, चेतन पवार, बादल कुलकर्णी तथा पार्षद मिलिंद बांबल आदि उपस्थित थे.

Back to top button