कल मुख्यमंत्री फडणवीस के जन्मदिन व स्व.अजित पवार की जयंति निमित्त ‘महा रक्तदान’ शिविर

दर्यापुर/दि.20-भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल की ओर से राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन पर व उपमुख्यमंत्री स्व. अजित पवार की जयंति के निमित्त महा रक्तदान व रक्त निदान शिविर का आयोजन कल मंगलवार 21 जुलाई को सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक स्थानिय ढोकणे सभागृह मिनी एसबीआई बैंक के नीचे मुर्तिजापुर रोड पर किया गया है.
रक्तदान यह सर्वश्रेष्ठ दान है. आप का एक बोतल रक्त एक जरूरतमंद के प्राण बचा सकता है. राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन तथा उपमुख्यमंत्री स्व. अजितदादा पवार की जयंति के निमित्त आयोजित इस सामाजिक उपक्रम में शहर के युवा, नागरिक व कार्यकर्ता बडी संख्या में उपस्थित रहकर रक्तदान करे और शिविर को सफल बनाए ऐसा आवाहन भाजपा युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष मृणाल पाटील इंगले ने किया है.





