मनीष छांगाणी, सुनील चितले टीम ने संभाला कामकाज
रोटरी क्लब ऑफ अमरावती का पदग्रहण समारोह

अमरावती /दि.21- स्थानीय मानसरोवर होटल में रोटरी क्लब ऑफ अमरावती का विधिवत पदग्रहण समारोह संपन्न हुआ. पदग्रहण समारोह के प्रमुख डिस्ट्रिक्ट 3131 के भूतपूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन डॉ. दीपक पुरोहित ने निवर्तमान अध्यक्ष रोटे सुगंधा देशमुख, नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोटेरियन मनीष छाँगाणी, सचिव रोटे लवीना जैन, सचिव रोटे गुंजन हंतोड़कर, उपाध्यक्ष रोटेरियन प्रा. जुगल व्यास, कोषाध्यक्ष रोटेरियन संजय छांगाणी, डॉ. रोटे, डॉ. संगीता कङू, रोटे मोनिका हंतोड़कर, रोटे डॉ. स्मिता हंतोड़कर, रोटे चारुदत्त देशमुख, रोटे डॉ. पद्माकर सोमवंशी, रोटे डॉ. राजेश जवादे, रोटेरियन मुकेश छांगाणी, रोटे सुनील चितले, रोटे कुनिक वर्मा, रोटे हरबख्श सिंग उबवेजा, रोटे शशि व्यास एवं रोटे विनोद कूदडे को पद से विभूषित किया एवं मानवता की सेवा का मूलमंत्र सभा को दिया.
विशेष अतिथि असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन अतुल चवने ने डिस्ट्रिक्ट 3030 के लाड़ले प्रांतपाल रोटे डॉ. राजेश पाटिल का संदेश सभा में प्रस्तुत किया. निवर्तमान अध्यक्ष रोटे सुगंधा देशमुख ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोटे मनीष छांगाणी को कार्यभार सौंप कर अध्यक्ष स्थान पर बिठाया एवं अपने कार्यकाल की गतिविधियां सभा के समक्ष रखी. निवर्तमान सचिव रोटे लवीना जैन ने सचिवीय अहवाल सभा में प्रस्तुत किया. भूतपूर्व अध्यक्ष चारुदत्त देशमुख ने नए सदस्यों का परिचय करवाया.
भूतपूर्व अध्यक्ष रोटे आनंद साठे ने नए सदस्यों रोटे विवेक अरुण मराठे, रोटे शशि व्यास, रोटे मुकेश छांगाणी, रोटे हरबख्श सिंग उबवेजा, रोटे सरोज संजय छांगाणी, रोटे अनीता पुरवार, रोटे कुनिक वर्मा, रोटे अशोक जोशी को शपथ दिलवाई. रोटे सुनील चितले ने सुविचार प्रस्तुत किए. गणेश वंदना रोटे प्रमिला दुर्गे ने नृत्य द्वारा प्रस्तुत की. क्लब के भूतपूर्व अध्यक्ष रोटे लालचंद भंसाली ने पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. दीपक पुरोहित को पदग्रहण अधिकारी की पिन लगाकर सम्मानित किया.
प्रमुख अतिथियों में पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटे किशा गोडबोले, पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटे किशोर केडिया, डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी रोटे आनंद दशपुते, अध्यक्ष इंक्लेव चेयर रोटे डॉ. समीर केडिया, रोटरी इंद्रपुरी के अध्यक्ष रोटे समीर सांगानी रोटरी मिडटाउन के सचिव रोटे विट्ठल दारव्हेकर, रोटरी क्लब अम्बांगरी के अध्यक्ष रोटे विक्रांत जोशी, सचिव रोटे आशीष वाकोडे, रोटे अतुल अनासाने, रोटरी मिडटाउन के भूतपूर्व अध्यक्ष रोटे सुभाष यादव व रोटे दीपेश दोषी ने रोटरी 3030 का रोटा मेट्रिमोनिया का खूबसूरत डेमो दिया. सभा में रोटरी क्लब ऑफ अमरावती के भूतपूर्व अध्यक्ष रोटे लालचंद भंसाली, रोटे प्रवीण मालपानी, रोटे चारुदत्त देशमुख, रोटे अशोक असोरिया, रोटे अमरज्योत जग्गी, रोटे डॉ. संजय छंगाणी, रोटे डॉ. संगीता कङू, रोटे डॉ. स्मिता हंतोड़कर, रोटे विवेक मराठे, रोटे आनंद साठे, रोटे रामप्रकाश गिल्डा एवं रोटे बालकिशन पांडे, रोटे सुनील चितले, रोटे सतीष यादव, रोटे विनोद कूदडे, डॉ. नवीन हंतोड़कर, डॉ. करण हंतोड़कर, प्रमोद पुरवार, प्रीति असोरिया, अंजुबाला छंगाणी, माधुरी कूदडे, जसपालकौर जग्गी, किरण गिल्डा व सदस्य उपस्थित थे. पदग्रहण समारोह का खूबसूरत संचालन रोटे डॉ. स्मिता हंतोड़कर एवं नेहा व्यास (छंगाणी) ने किया. नवनिर्वाचित सचिव रोटे गुंजन हंतोड़कर ने आभार प्रदर्शन किया. जनसंपर्क अधिकारी रोटेरियन मुकेश छांगाणी ने एक विज्ञप्ति में जानकारी दी.





