राजकुमार व्यास को ‘अ‍ॅक्युपंक्चर रत्न’ पुरस्कार

आयुष इंटरनैशनल मेडिकल असोसिएशन ने किया सम्मानित

यवतमाल/दि.21 -मुलत: परतवाडा शहर के रहवासी व यवतमाल के सुप्रसिध्द कैटरिंग व्यवसायी तथा समाजसेवी एवं श्री श्याम कृपा मंडल के सक्रिय सदस्य राजकुमार शंभुदयाल व्यास को रविवार 19 जुलाई को संभाजीनगर स्थित यशवंतराव चौहान नाटयगृह में मान्यवरों के हस्ते ‘अ‍ॅक्युपंक्चर रत्न’ पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया.
इस अवसर पर मराठी सिने कलाकार डॉ. सुयोग गोर्‍हे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्याक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष अ‍ॅड. नाझेर काझी ,अ‍ॅड. दत्तात्रय जाधवर,अ‍ॅड. नागेश सोनुने,आयुष इंटरनैशनल मेडिकल असो.के व्हाईस चेअरमन डॉ. नितिन राजे पाटील, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. बाबुराव कानडे, डॉ. अभिजीत कवठकर, प्रशांत सावंत, दिशा चव्हाण, विनय पाटील, तुषार वाघुलदे, डॉ. राजेंद्र गोर्‍हे व अन्य आयुष इंटरनैशनल मेडिकल असोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित थे.
राजकुमार व्यास वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व.शंभुदयाल व्यास के बेटे है.उनकी शिक्षा परतवाडा में हुई और वे ग्रेज्युएशन के बाद व्यवसाय के लिए यवतमाल में स्थायी रूप से रहने लगे. विगत 25-30 वर्षो से यवतमाल में कैटरिंग का व्यवसाय कर रहे है.कैटरिंग का व्यवसाय करते हुए उन्होंने अ‍ॅक्युपंचरिस्ट की पदवी हासिल की. कैटरिंग व्यवसाय के साथ-साथ वे अ‍ॅक्युपंक्चर की सेवा भी दे रहे है. वे श्याम कृपा मंडल के सक्रिय सदस्य है. राजकुमार व्यास राजस्थान के सिकर जिले के खाटू में आयोजित श्यामबाबा के फागुन मेले में हर साल अपनी अ‍ॅक्युपंक्चर की सेवा यहा आनेवाले भाविकों को पिछले अनेक वर्षो से दे रहे है. उन्हें‘अ‍ॅक्युपंक्चर रत्न’पुरस्कार दिए जाने पर परतवाडा, यवतमाल शहर मित्र परिवार व श्याम कृपा मंडल ने अभिनंदन कर शुभकामना दी.

Back to top button