रेवसा पुल पर एसटी बस और ट्रक के बीच भिडंत, चालक की मौत
वलगांव थाना क्षेत्र की घटना

अमरावती/दि.22- वलगांव थाना क्षेत्र के आष्टी निवासी तथा एसटी महामंडल के चालक मनोज ज्ञानेश्वर माताले (36) की रेवसा पुल पर हुई भीषण दुर्घटना में मृत्यु हो गई. यह घटना सोमवार 20 जुलाई को दोपहर 2.30 बजे के दौरान हुई.
जानकारी के मुताबिक मनोज माताले यह आष्टी से दुपहिया वाहन पर सवार होकर अपनी ड्युटी पर जा रहा था, तब रेवसा पुल पर अज्ञात ट्रक के चालक ने अपनी गाडी लापरवाही से चलाते हुए दुपहिया को जोरदार टक्कर मार दी. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दुपहिया चालक मनोज माताले की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई. इस सडक हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक ट्रक लेकर भाग गया. हादसे के बाद घटनास्थल पर नागरिकों की भारी भीड जमा हो गई थी. दुर्घटना की जानकारी मिलते ही वलगांव पुलिस का दल घटनास्थल आ पहुंचा. पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया. मृतक मनोज माताले की पीछे मां, पतनी, दो छोटे बेटे, विवाहित भाई का भरापूरा परिवार है. वलगांव पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है. इश घटना से आष्टी गांव में शओक व्याप्त है.





