तेज रफ्तार कंटेनर द्विभाजक पर चढा
नशे में धूत चालक का राष्ट्रीय महामार्ग पर कारनामा

तिवसा /दि.22– शहर के पास राष्ट्रीय महामार्ग पर सोमवार 20 जुलाई की रात 9.30 बजे के दौरान शराब के नशे में धूत कंटेनर चालक का स्टेअरिंग पर से संतुलन बिगड जाने से कंटेनर राष्ट्रीय महामार्ग के द्विभाजक पर चढ गया. इस भीषण दुर्घटना में भाग्यवश कोई जीवितहानि नहीं हुई. फिर भी आईआरबी कंपनी के महामार्ग की संरचना का भारी नुकसान हुआ.
जानकारी के मुताबिक एनएल-01/एएफ-4905 क्रमांक का कंटेनर अमरावती से नागपुर की दिशा की तरफ जा रहा था. तिवसा शहर के पास चालक का वाहन पर से संतुलन बिगडने के कारण कंटेनर पहले द्विभाजक से जोरदार टकराया. पश्चात द्विभाजक को तोडता हुआ वाहन नाली पर चढ गया. दुर्घटना की आवाज सुनकर सुरवाडी परिसर के नागरिकों समेत तिवसा पुलिस तत्काल घटनास्थल पहुंची. पुलिस ने यातायात सुचारु करने के लिए आवश्यक उपाय योजना की. दुर्घटना में आईआरबी कंपनी का द्विभाजक तथा अन्य संरचना का भारी नुकसान हो गया. चालक द्वारा शराब का सेवन किया रहने का संदेह व्यक्त किया जा रहा है. इस बाबत पुलिस द्वारा आवश्यक जांच की जा रही है. भाग्यवश इस दुर्घटना के समय अन्य कोई भी वाहन अथवा पैदल राहगिर सामने न रहने से बडी अनहोनि टल गई. तिवसा पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.





