कल ‘वंचित’ का महाराष्ट्र बंद
दिल्ली में चल रहे आंदोलन का पार्टी करेगी समर्थन

* छात्रों के साथ पुलिसिया दमन का किया जायेगा निषेध
अमरावती /मुंबई/दि.22 – नीट परीक्षा के पेपर लीक सहित शिक्षा व्यवस्था में हो रही लापरवाहीयों व गडबडियों के खिलाफ देश की राजधानी नई दिल्ली में जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन का समर्थन करने के साथ ही आंदोलनकारी छात्र-छात्राओं पर पुलिस द्बारा किए गये लाठी चार्ज का निषेध करने हेतु वंचित बहुजन आघाडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. प्रकाश आंबेडकर द्बारा कल 23 जुलाई को महाराष्ट्र बंद का आवाहन किया गया. जिसकी जानकारी देते हुए वंचित बहुजन युवा आघाडी के प्रदेशाध्यक्ष व चांदुर रेलवे नप के स्वीकृत पार्षद डॉ. नीलेश विश्वकर्मा तथा वंचित बहुजन आघाडी के अमरावती जिलाध्यक्ष राहुल मेश्राम ने बताया कि कल आयोजित होनेवाला बंद पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहेगा.
इस संदर्भ में जानकारी देते हुए वंचित बहुजन आघाडी के पदाधिकारियों द्बारा बताया गया कि इस समय देश की राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन कर रहे छात्र-छात्राओं के साथ जो कुछ भी हो रहा है. उसे लेकर आम नागरिकों में जबर्दस्त गुस्सा व्याप्त है. साथ ही केन्द्र सरकार की इस दमनकारी नीति के खिलाफ सभी विपक्षी दल एकजुट भी हो रहे है. साथ ही अब इस आंदोलन की आंच महाराष्ट्र तक भी पहुंच गई है. यही वजह है कि जनता में फैल रहे आक्रोष व असंतोष को देखते हुए वंचित बहुजन आघाडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. प्रकाश आंबेडकर ने कल 23 जुलाई को महाराष्ट्र बंद का आवाहन करने के साथ ही सभी विपक्षी दलों से भी इस आंदोलन में शामिल होने की अपील की है. जिस पर सभी विपक्षी दलों की ओर से जबर्दस्त प्रतिसाद भी मिल रहा है.
आंदोलन की प्रस्तावित रूपरेखा के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि आज 22 जुलाई की शाम तक सभी स्कूलों और कॉलेजों के प्रबंधनों सहित व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों व प्रतिनिधियों को कल महाराष्ट्र बंद रहने के बारे में जानकारी दे दी जायेगी. साथ ही इस संदर्भ में पुलिस प्रशासन को भी सूचित किया जायेगा. इसके अलावा इस आंदोलन में शामिल होने के इच्छुक रहनेवाले सभी राजनीतिक दलों व समविचारी संगठनों के पदाधिकारियों व प्रतिनिधियों के साथ आज दिनभर के दौरान बैठक करते हुए शाम तक कल किए जानेवाले आंदोलन की रूपरेखा भी तय की जायेगी.
* पुलिस महकमा हुआ सतर्क व सक्रिय
विगत दो दिनों से नीट परीक्षा के पेपर लीक मामले को लेेकर हो रहे आंदोलन के चलते राजधानी दिल्ली में जिस तरह का माहौल बना हुआ है. उसे ध्यान में रखते हुए अब वंचित बहुजन आघाडी द्बारा किए जानेवाले महाराष्ट्र बंद आंदोलन के मद्देनजर पुलिस महकमा पूरी तरह से सतर्क व सक्रिय हो गया है. जिसके तहत आंदोलन के दौरान कानून व व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने के लिए पहले से ही तमाम एहतियाती कदम उठाए जा रहे है. ताकि आंदोलन की वजह से कोई अवांछित स्थिति पैदा न हो और कोई अघटित घटना भी घटित न हो.





