यवतमाल में 17 डिग्री तक लुढका पारा
विदर्भ के सभी जिलों में बारिश के कारण तापमान घसरा

अमरावती/दि.23 – बारिश के यलो अलर्ट के साथ ही मौसम विभाग ने अभी दो दिनों तक विदर्भ के कई भागों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना व्यक्त की है. इस बीच सभी 11 जिले में बारिश के कारण तापमान में गजब की गिरावट देखी गई है. यवतमाल में न्यूनतम पारा 17 डिग्री तक पहुंच गया है. जिससे ठंड का अहसास वहां के निवासियों ने किया. एक और बात गौर करने लायक है कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अधिक अंतर नहीं रहा है. कहीं कहीं तो दो डिग्री का भी अंतर नहीं देखा जा रहा.
मौसम विभाग ने आंकडे देते हुए बताया कि अधिकतम और न्यूनतम दोनों प्रकार के तापमान में गिरावट आयी है. अकोला में अधिकतम पारा 27 दर्ज किया गया जो विदर्भ के अन्य जिलों की तुलना में सर्वाधिक कहा जा सकता है. न्यूनतम पारा भी सभी जगह लुढका प्रतीत हो रहा है. निश्चित ही बारिश का इंतजार कर रहे विदर्भ के कृषकों के साथ ही सुहावने मौसम में यहां के लोगों को भी बडी राहत दी है. ऐसे मौसम में चाय, पकोडो का सीजन चरम पर आ गया है. मकई भुट्टों की भी डिमांड सर्वत्र बढ गई है. गरमागरम पेय और व्यंजनों की बन आयी है.
चार्ट
जिला अधिकतम न्यूनतम
अमरावती 24.4 22.9
अकोला 27 23.9
यवतमाल 25.2 17.2
बुलढाणा 24.5 22.2
वाशिम 25.4 20.4
वर्धा 25 23.4
नागपुर 25.6 22
गोंदियां 26 21.4
चंद्रपुर 26.5 23
गडचिरोली 26 24





