50 लाख की मेफेड्रॉन के साथ आरोपी दबोचा
अपराध शाखा की कार्रवाई

* शहर में फिर उजागर हुई मादक पदार्थ तस्करी
अमरावती/दि.24– पुलिस के अपराध शाखा ने नागपुरी गेट थाने के साथ मिलकर मादक पदार्थ विरोधी बडी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को दबोचा और उससे 214 ग्राम मेफेड्रॉन सहित कार जब्त की गई. जब्त माल की कीमत 50 लाख 99 हजार बतायी गई है. यह कार्रवाई गुरुवार तडके की गई.
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी सईद खान शरीफ खान (41) पाटीपुरा को पकडा. वह कार में मौजूद था. उससे तलाशी लेने पर जीपलॉक पॉउच में रखा गया. करीब 214 ग्राम एमडी जब्त किया गया. इसकी कीमत 42 लाख से अधिक बतायी गई है. आरोपी से कार एमएच-40/सीए-2191 भी जब्त की गई. उसके विरुद्ध नागपुरी गेट थाने में अपराध दर्ज किया गया है.
* पहले भी हो चुकी कार्रवाई
पुलिस सूत्रों ने दावा किया कि, आरोपी सईद खान को पहले भी एमडी ड्रग्ज के मामले में पकडा गया था. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी सईद से उस समय 20 ग्राम एमडी जब्त की गई थी. कार्रवाई के बाद भी उसका ड्रग्ज तस्करी का नेटवर्क सक्रिय रहने की जानकारी पुलिस को मिली. जिससे लगातार निगरानी करते हुए पुलिस ने गुरुवार सबेरे कार्रवाई अंजाम दिया. आरोपी से कार से की जा रही मेफेड्रॉन तस्करी का भंडाफोड किया.
यह कार्रवाई अपराध शाखा की टीम ने की. सीपी राकेश ओला के मार्गदर्शन में डीसीपी यशवंत सोलंके, डीसीपी प्रांजली सोनवने, एसीपी कैलास पुंडकर, एसीपी ब्राह्मे के निर्देशन में निरीक्षक दिनेश दहातोंडे, निरीक्षक अतुल वर, एपीआई मनीष वाकोडे, दशरत आडे, फिरोज खान, संभाजी केंद्रे, मंगेश लोखंडे, नाजीमोद्दीन सैयद, रणजीत गावंडे, नरेश मोहरील, सूरज चव्हाण, निखिल गेडाम, सागर ठाकरे, वर्षा घोंगडे, नरेंद्र बुरंगे, प्रभात पोकले और सुधीर गुडधे ने यह कार्रवाई की.





