परतवाडा में पडोसी से ही लूटपाट
ऑटो रिक्शा चालक को पीटकर 4 हजार लूटे

परतवाडा /दि.25– स्थानीय लाल पुल आजाद नगर निवासी ऑटो रिक्शा चालक मेहनसिन बेग उर्फ पप्पू के साथ आसपडोस में रहनेवाले भोलासिंह बावरी और अन्य ने 22 जुलाई की शाम मारपीट कर 4 हजार नकदी लूट लिए. पुलिस ने बेग की शिकायत पर चार आरोपियों को नामजद किया है.
बेग ने पुलिस शिकायत में कहा कि, वे अपनी मौसी को पैसे देने जा रहे थे, उस समय आरोपी भोलासिंह अत्तरसिंह बावरी (30), गुरुमित उर्फ गोलू अत्तरसिंह बावरी (32), विक्रमसिंह सोहनसिंह बावरी (49), किस्मतसिंह कन्हैयासिंह बावरी (32) ने उन्हें अडाया और पैसे मांगे. कहा कि, तेरे पास जितने पैसे है, सब दे दे. फिर्यादी के ना कहने पर आरोपी गुरुमित, विक्रम और किस्मत ने पप्पू बेग को पकडा और भोलासिंह ने जेब से 4 हजार रुपए छीन लिए. 100 रुपए की नोट इस छीना-झपटी में फट गई. फिर आरोपियों ने पप्पू बेग को लातघुसों पीटा, जान से मारने की भी धमकी दी. पुलिस ने बीएनएस की धारा 309 (4), 309 (6), 126 (2), 115 (2), 351 (3) के तहत अपराध दर्ज किया है.





