अवैध हाथभट्टी शराब अड्डे पर छापा
300 लीटर शराब और जब्त

* वडाली परिसर के देवी नगर की घटना
अमरावती /दि.25- क्राइम ब्रांच के दल ने शनिवार 25 जुलाई को फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र के वडाली परिसर के देवी नगर में एक महिला के घर के पास चल रहे अवैध हाथभट्टी शराब अड्डे पर छापा मारकर 100 लीटर शराब और 200 लीटर कच्ची शराब समेत कुल 75 हजार 750 रुपए का माल जब्त कर लिया.
जानकारी के मुताबिक क्राइम ब्रांच का दल शनिवार 25 जुलाई को फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहा था, तब उन्हें जानकारी मिली कि, देवी नगर परिसर में नंदा नामक 50 वर्षीय महिला के घर के सामने स्थित परिसर में अवैध हाथभट्टी की शराब बेची जा रही है. इस जानकारी के आधार पर क्राइम ब्रांच के दल ने देवी नगर में छापा मारकर 300 लीटर शराब जब्त कर ली. जिसकी कीमत 75 हजार 750 रुपए है. फ्रेजरपुरा पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ फ्रेेजरपुरा थाने में मामला दर्ज किया है.





