जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में इर्विन चौक पर एक दिवसीय धरना 27 को

पत्रकार परिषद में सुनील रामटेके ने दी जानकारी

अमरावती/दि.25 – नई दिल्ली में जंतर-मंतर से संसद से निकाले गये शांतिपूर्ण मोर्चे पर दिल्ली पुलिस द्वारा किये गये लाठीचार्ज के विरोध में अमरावती के विविध संगठन, राजनीतिक दलों ने सोमवार 27 जुलाई को डॉ. बाबासाहब आंबेडकर चौक (इर्विन) में सोमवार 27 जुलाई को एक दिवसीय धरना आंदोलन का आयोजन किया गया है. ऐसी जानकारी पत्रकार परिषद में सुनील रामटेके समेत विविध संगठनाओं के पदाधिकारियों ने दी.
पत्रकार परिषद में बताया गया कि, नई दिल्ली में जंतर-मंतर से संसद पर निकाले गये मोर्चे पर दिल्ली पुलिस ने आंसू गैस छोडकर पानी की बौछार करते हुए बेहमद लाठीचार्ज किया. इसमें हजारों विद्यार्थी और आंदोलन के समर्थक नागरिक गंभीर रुप से घायल हुए. पेपर लीक प्रकरण में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की इस्तीफे की मांग और देश के शिक्षा व्यवस्था के घटनात्मक मूल्य नष्ट करने की उनकी भूमिका का निषेध करने के लिए कॉकरोच जनता पार्टी और देश के सभी लोकतांत्रिक शक्तियों ने संसद पर मोर्चा निकाला था. देश की उच्च शिक्षा व युवाओं के भविष्य व लोकतंत्र की रक्षा के लिए बेमियादी अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को जबरदस्ती अस्पताल ले जाना यह भारत के लोकतंत्र के इतिहास में काले दिन के रुप में माना जाएगा.केंद्र सरकार के कहने पर काम करने वाली दिल्ली पुलिस की भूमिका को लेकर अमरावती जिले के सभी राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, धार्मिक संगठनाओं ने तीव्र रोष व्यक्त कर निषेध किया है. इस घटना का निषेध करने के लिए अमरावती जिले की सभी संगठनाओं ने सोमवार 27 जुलाई को एक दिवसीय धरना आंदोलन का आयोजन डॉ. बाबासाहब आंबेडकर चौक में दोपहर 12 से 5 बजे तक किया है.
पत्रकार परिषद में बताया गया है कि, इस आंदोलन के आयोजक आंबेडकरी युवा व विद्यार्थी बहुउद्देशीय संस्था, बुद्ध जयंती उत्सव समिति, भीम ब्रिगेड संगठना, संकल्प फाउंडेशन, राष्ट्रपिता ज्योतिबा फुले अभ्यासिका, ऑल इंडिया कौमी तंजिम संगठना, ह्युुमन फाउंडेशन, क्रांति सेना, जेतवन सेवाभावी संस्था, पीपल्स युथ फ्रंट मूलनिवासी विद्यार्थी संघ, युनायटेड रिपब्लिकन फोरम, भारतीय दलित पैंथर, वंचित बहुजन आघाडी, बहुजन समाज पार्टी, आजाद समाज पार्टी, सम्यक विद्यार्थी आंदोलन, अमरावती विधानसभा युवक कांग्रेस, शिवसेना महिला आघाडी उबाठा गट, ऑल इंडिया आंमदेकराइट फ्रेंट्स फोरम, छत्रपति शिवाजी महाराज मुस्लिम ब्रिगेड, लाल बावटा, मिशन किंड, युनिक अ‍ॅथलेटिक क्लब, वानखडे फिजिकल अकादमी, साईची पाठशाला, ई-प्रज्ञा पोर्टल महाराष्ट्र व गुरुदेव प्रबोधिनी, समता उपासक संघ महाराष्ट्र राज्य, सनराइज फिजिकल अकादमी, जिद्द फिजिकल करिअर अकादमी, एक्सीटो अकादमी, कुणाल सर अकादमी, ज्ञानोदय करियर अकादमी, संकल्प प्रशासनिक अकादमी, करिअर प्वाईंट अकादमी, मारोती अकादमी, भाकपा मुस्लिक लीग, काजोद्दीन बाबा संस्था, प्रहार सामाजिक संगठना, ब्ल्यू टाइगर ग्रुप, रोहित पवार फाउंडेशन, युका संघर्ष मोर्चा आदि है.

Back to top button