हनुमंत कथा का शोभायात्रा से शुभारंभ
सतीधाम मंदिर में सुश्री महेश्वरी देवी कर रही विवेचन

अमरावती/दि.25 – गुरु पूर्णिमा के सुअवसर पर आज से शहर में श्री हनुमंत कथा का मंगल प्रारंभ हुआ. इस उपलक्ष्य बालाजी मंदिर वसंत चौक से सतीधाम मंदिर तक सुंदर शोभायात्रा निकाली गई. यजमान ने सिर पर पोथी धारण की. उल्लेखनीय है कि, प.पू. सद्गुरु सीतारामदास बाबा की कृपापात्र शिष्या सुश्री महेश्वरी देवी पांच दिवसीय कथा में विवेचन प्रस्तुत कर रही है.
आज शोभायात्रा में मुख्य यजमान किरण दीपक मंत्री, लीलादेवी हरगोविंद भट्टड, आयोजन समिति के जयगोविंद झंवर, संतोष लढ्ढा, गोविंद मुंधडा, सतीश बजाज, राजकुमार टवानी, दिनेश लाहोटी, मंगला लढ्ढा, संगीता टवानी, निशा जाजू, सरिता सोमाणी, प्रीति झंवर और किरण मुंधडा, जय जोशी, संजय अग्रवाल आदि अनेक की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही.
उल्लेखनीय है कि, आयोजकों ने कथा आयोजन का संपूर्ण श्रेय हनुमान जी को दिया है. अंबानगरी में श्री हनुमंत कथा के आयोजन का यह कदाचित प्रथम अवसर है. आज कथा का मंगलारंभ करते हुए देवीजी ने बताया कि, हनुमानजी बडे ही भाग्यशाली देव हैं. स्वयं भगवान शंकर और माता पार्वती उत्तरकांड में कहते हैं कि, हनुमंत समान अतिशय बडभागी नहीं कोई और.





