मनपा अधिकारियों पर दर्ज करें केस
मुन्ना राठोड की प्रेसवार्ता में मांग

* मंत्री उदय सामंत के आदेशों को नहीं मान रहे अफसर
* बाड ही खेत खाने का लगाया आरोप
अमरावती/दि.27– महानगर पालिका में दैनंदिन साफ-सफाई व्यवस्था और कचरा यातायात के विषय में उच्च सदन के सभासद धीरज लिंगाडे और संजय खोडके द्वारा ध्यानाकर्षण प्रस्ताव की गंभीर दखल लेकर शहरी विकास मंत्री उदय सामंत द्वारा 90 दिनों में जांच कर अहवाल देने के आदेश का अधिकारियों द्वारा अवहेलना किए जाने का आरोप पूर्व नगरसेवक मुन्ना राठोड ने आज दोपहर लगाया. एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए राठोड ने यह भी आरोप किया कि, मनपा प्रशासन को ऐसे अधिकारियों पर फौजदारी केसेस दायर करने चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि, महापालिका में आलम ऐसा है कि, बाड ही खेत खा रही है.
राठोड ने ेसफाई ठेके में भ्रष्टाचार का आरोप कर कहा कि, शहर में मच्छरों का प्रादुर्भाव बढा है. जिसके कारण डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया जैसे रोग सिर उठा रहे हैं. मनपा के सफाई ठेके में घातक बीमारियां रोकने फॉगिंग मशीन, स्प्रे, ब्लिचिंग पावडर के छिडकाव का प्रावधान नहीं होने का आरोप और दावा राठोड ने किया.
उन्होंने दावा किया कि, सफाई ठेके में भयंकर भ्रष्टाचार हो रहा है. यह भी आरोप लगाया कि, तीन करोड का जुर्माना प्रस्तावित करने के बाद उसे घटाकर 15 लाख रुपए कर दिया गया. निविदा प्रक्रिया करनेवाले अधिकारी को तत्काल प्रभाव से पद से दूर करने की मांग, सफाई काम में लगे वाहनों की फिटनेस जांच, ठेकेदार कंपनी कोणार्क द्वारा कामगारों मिनिमम वेतन एक्ट के अनुसार पगार देने की मांग बंधनकारक करने की मांग मुन्ना राठोड ने उपस्थित की.





