रक्तदान शिविर में 211 यूनिट रक्त संग्रहित, समाजसेवा का दिया संदेश
मोर्शी के नगरसेवक रविंद्र गुल्हाने के जन्मदिन पर आयोजित हुआ भव्य रक्तदान शिविर

मोर्शी /दि.27- नगर परिषद मोर्शी के नगरसेवक एवं शिवसेना तहसील प्रमुख रविंद्र रामकृष्ण गुल्हाने के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित भव्य रक्तदान शिविर में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. समाजसेवा के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में 211 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी योगदान दिया.
शिविर में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिक्षा रविंद्र गुल्हाने, उपाध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुर्हाडे, मोर्शी थाना प्रभारी राहुल आठवले, नगरसेवक पिंटू महल्ले, आनंद सदातपुरे, सागर ठाकरे, हर्षल चौधरी, नितीन पन्नासे, सतीश डफले, रियाज भाई तथा नगरसेविकाएं विद्या ढवले, प्रीति देशमुख और सुनीता कोहले सहित सभी नगरसेवक-नगरसेविकाएं उपस्थित रहे. इसके अलावा गौरव खेरडे, वैभव भोजने, विनोद ढवले, सुरेश विटालकर, शिव कावड़ यात्रा समिति, श्रीराम नवमी उत्सव समिति, न्यू जनरेशन फाउंडेशन के सदस्य तथा अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी सहभागिता निभाई.
कार्यक्रम में ब्रम्हानंद देशमुख, अजय आगरकर, डॉ. शिरसाट, डॉ. टाके, डॉ. सागर श्रीराव, डॉ. पोके, डॉ. गजानन पाटील और डॉ. मानकर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. रक्त संकलन का कार्य जिला सामान्य अस्पताल तथा उपजिला अस्पताल की टीम ने डॉ. प्रमोद पोतदार के नेतृत्व में किया. इस दौरान डॉ. पंजाबराव देशमुख वैद्यकीय महाविद्यालय की टीम ने भी सहयोग दिया. आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों, स्वयंसेवकों और उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान ही श्रेष्ठ दान है, जो किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का माध्यम बनता है.