परतवाडा में हुआ निरंकारी मिशन का इंग्लिश मीडियम समागम

परतवाडा /दि.27– निरंकारी मिशन द्वारा समाज की नई पीढी को अपनी सातसंगत के साथ जोडने हेतु अब अंग्रेजी माध्यम में संत समागम का आयोजन किया जा रहा है. जिसके तहत गतरोज रविवार 26 जुलाई को परतवाडा में झोन स्तरीय संत निरंकारी इंग्लिश मीडियम समागम का आयोजन किया गया.
मुंबई से पधारे महात्मा राकेश कदम की प्रमुख उपस्थिती में आयोजित इस समागम में एक से बढकर एक प्रस्तुतियां हुई. जिनमें अंग्रेजी भाषा में विचार, गीत, कवि दरबार व लघु नाटिकाएं सम्मिलित रही. इस अवसर पर नागपुर झोन के झोनल इन्चार्ज हरिश निरंकारी, परतवाडा के मुखी राजेश अटलानी सहीत अनेकों श्रध्दालु जन उपस्थित थे. इस अवसर पर युवा संतों द्वारा अंग्रेजी भाषा मेें सामाजिक व अध्यात्मिक संदेशों को बडे रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया गया. जिनके भक्तिगितों व विचारों ने समागम को एक भक्तिमय व शिक्षाप्रद रूप प्रदान किया. इस समय सभी वक्ताओं ने सद्गुरु की महिमा, निरंकार की प्राप्ती व मानव जीवन की सच्ची दिशा को सुंदर शब्दों में व्यक्त किया. आयोजन के अंत में महात्मा राकेश कदम ने ब्रम्हज्ञान को जीवन का आधार बताते हुए कहा कि, ब्रम्हज्ञान को पाने के लिए सद्गुरु की शरण में जाना ही एकमात्र माध्यम है. सेवा दल के भाई-बहनों के उत्साह व सहयोग से यह समागम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.





