अवैध साहूकारी में फंसे किसान की आत्महत्या

तीन पर केस दर्ज

* तरोडा डोमक के किसानों में फैला था असंतोष
मोर्शी/दि.27- तहसील के तरोडा डोमक के किसान पवन विश्वास भाकरे (45) द्बारा अपनी बहन के खेत की झोपडी में नायलोन की डोरी से फांसी लगाकर आत्महत्या करने के सिलसिले में पुलिस ने चांदुर बाजार के अवैध साहूकार सहित तीन लोगों पर केस दर्ज किया है. इस बारे में पवन भाकरे के चाचा विजय पंजाब भाकरे ने मोर्शी थाने में शिकायत दी कि पुलिस ने बीएनएस की धारा 108, 3 (5) के तहत आरोपी कैलाश कमलकिशोर सारडा, नवनीत उर्फ नीतू चांडक और दापोरी निवासी घनश्याम गट्टानी के विरूध्द अपराध दर्ज किया है.
पुलिस ने बताया कि पवन भाकरे का खेड भाग नं.1 में सर्वे नं. 153 में साढे तीन एकड खेत हैं. उसने 2014 में कैलाश सारडा चांदुर बाजार से 2.5% ब्याज की दर से 1.85 लाख रूपए कर्ज लिया था. 11 माह में पवन भाकरे पैसे न लौटा सका. जिससे सारडा, एजेंट नीतू चांडक और घनश्याम गट्टानी ने उससे तगादा लगाया था. पैसे की गारंटी के रूप में पवन भाकरे का शेड भाग नं. 1 के खेत की खरीदी कर ली थी. पैसे लौटाने पर खेत लौटा देने की बात आरोपियों ने की थी.
पुलिस ने बताया कि पवन भाकरे ने अपनी खेती छुडवाने के लिए 4 महीने 5 दिनों में 1 लाख 85 हजार और खरीदी खर्च 25 हजार ऐसे 2 लाख 10 हजार रूपए चांदुर बाजार के जयस्तंभ चौक स्थित सारडा की दुकान के सामने ले जाकर नकदी लौटा दिए. इस दौरान ब्याज के पैसे आने पर ही खरीदी तुम्हारे नाम पर करने की बात आरोपियों ने कही थी. ब्याज के पैसे लौटाने के बावजूद खेत की खरीदी पवन भाकरे को देने में आरोपियों ने टालमटोल की. जिससे भाकरे निराश हो रहा था. उसने मौत से पहले एक चिट्ठी लिखी. यह चिट्ठी पुलिस ने जब्त की है. जिसमें आरोपियों के नाम दर्ज होने से पवन के रिश्तेदारों और गांव के किसानों ने थाने के सामने आकर आरोपियों पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की.
पवन भाकरे का शव भी उठाने से मना कर दिया. फलस्वरूप थाना में तनावपूर्ण वातावरण हो गया. थानेदार राहुल आठवले ने तीनों आरोपियों के विरूध्द अपराध दर्ज किया. आठवले के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक पवार और उनकी टीम जांच में जुटी है. अपराध दर्ज होने के बाद भी पवन का पार्थिव उपजिला अस्पताल में पीएम के बाद परिजनों को सौंपा गया. पवन अपने पीछे माता-पिता, पत्नी, दो पुत्रियां बिलखता छोड गया है.

Back to top button