हम 1500 रूपये देते है, महिलाएं शॉपिंग के लिए पहुंच जाती है
लाडली बहन योजना पर वाशिम में बोली मंत्री अदिती तटकरे

* विपक्ष ने सरकार पर योजना बंद करने के प्रयास का लगाया आरोप
मुंबई /दि.27– राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी लाडली बहन योजना एक बार फिर राजनीतिक विवादों के केंद्र में आ गई है. इस बार विवाद योजना को लेकर नहीं, बल्कि महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिती तटकरे के एक बयान को लेकर है.
वाशिम में आयोजित एक कार्यक्रम में मंत्री अदिती तटकरे ने कहा कि, सरकार की ओर से योजना की राशि महिलाओं के खातों में पहुंचते ही बाजारों में भीड बढ जाती है. व्यापारी भी सरकार से पूछते हैं कि, पैसे कब जमा होंगे? उनके इस बयान के बाद विपक्ष ने सरकार पर महिलाओं का मजाक उडाने का आरोप लगाया है.
* सरकार बंद करना चाहती है योजना, इसलिए ऐसे बयान दे रहे मंत्री
मंत्री अदिती तटकरे के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंढे ने कहा कि, सरकार के मंत्रियों के मन की बात जुबान पर आ ही जाती है. लोंढे ने कहा कि, दरअसर सरकार लाडली बहन योजना बंद करना चाहती है. यहीं कारण है कि मंत्री इस तरह के बयान दे रहे है.





