वृक्षारोपण से ही समृध्द, सुरक्षित भविष्य

विधायक प्रवीण पोटे पाटिल का कहना

* सीएम फडणवीस के जन्मदिन पर सैकडों पौधे लगाए गये
अमरावती /दि.27 – मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के जन्मदिन उपलक्ष्य चल रहे सेवा पखवाडा अंतर्गत रिंग रोड, पोटे पाटिल रोड, कठोरा परिसर में बरगद और पीपल के पौधे लगाए गये.. इस समय विधायक प्रवीण पोटे पाटिल ने कहा कि पौधारोपण केवल औपचारिकता न होकर आनेवाली पीढी के लिए अनमोल धरोहर है. बरगद और पीपल के पेड पर्यावरण का संतुलन बराबर रखने के साथ भारत की संस्कृति के प्रतीक भी है. पौधारोपण करने से ही समृध्द सुरक्षित हरित भविष्य साकार होगा. प्रदूषणमुक्त और समृध्द महाराष्ट्र बनाने प्रत्येक नागरिक ने एक पौधा लगाकर उसका जतन करना आवश्यक रहने की बात भी प्रवीण पोटे ने कही.
उपस्थितों ने एक पेड एक जिम्मेदारी का संकल्प कर वृक्ष संवर्धन की शपथ ली. पौधारोपण करने के साथ उसके नियमित रख रखाव सुरक्षा का मानस व्यक्त किया गया. इस समय विधायक राजेश वानखडे, जयंत डेहनकर, शिवराय कुलकर्णी, चेतन पवार, नितिन गुडधे और बीजेपी पदाधिकारी व कार्यकर्ता बडी संख्या में उपस्थित थे.

Back to top button