गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ श्रेणी के लिए कलेक्टर को निवेदन

अमरावती/दि.28 – गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ श्रेणी देकर गौ संरक्षण हेतु प्रभावी उपाययोजना करने की मांग गौ सम्मान स्वाक्षरी अभियान अंतर्गत जिलाधिकारी को निवेदन दिया गया. इस समय रमाकांतजी पाटील, शेखर चिखले, अक्षय देशमुख, अभिलाष व्यवहारे, नितीन चिखले, कुणाल भिऊगडे, वैभव मलवार, सार्थक पोंदे तसेच इतर गौ रक्षक उपस्थित थे.
अभियान के अंतर्गत बडे प्रमाण में जन-जन के हस्ताक्षर संकलित कर निवेदन सौंपा गया. अभियान का उद्देश्य गौ संरक्षण संबंध में जागरुकता लाने और सरकार तक जनभावना पहुंचाने की बात भी गौरक्षकों ने कही. गौर संरक्षण के बारे में ठोस निर्णय की अपेक्षा उन्होंने व्यक्त की. सरकार को जनभावना से अवगत कराया गया. इस निवेदन की दखल लेकर गौ संरक्षण के लिए ठोस निर्णय की मांग भी की गई. उल्लेखनीय है कि, 27 जुलाई को सर्वत्र प्रत्येक जिले में गौ माता को राष्ट्रमाता की श्रेणी देने की मांग संबंधी निवेदन भारतवर्ष में दिए गए.

Back to top button