समान नागरिक संहिता मसौदा समिति के सदस्य न्या. मेहरे जिलाधिकारी कार्यालय में

विशेषज्ञों के साथ महत्वपूर्ण मंत्रणा

अकोला/दि.28 – समान नागरिक संहिता मसौदा समिति में महाराष्ट्र शासन द्वारा सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति संजय मेहरे की नियुक्ति की गई है. इस उपलक्ष्य में आज इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी की ओर से जिलाधिकारी कार्यालय में उनका सम्मान किया गया. सम्मान रेड क्रॉस सोसायटी की अध्यक्षा तथा जिलाधिकारी वर्षा मीना के हाथों किया गया.
* कार्यक्रम में उपस्थित
इस अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के मानद सचिव प्रभजीतसिंह बछेर, डॉ. महेंद्र साहू, डॉ.. सुभाष मुंगी, संदेश रांदड, रामहरी डांगे, अमर गौड, कपिल रावदेव, राजू बुडकले, मोहन काजले आदि उपस्थित थे.
* न्यायमूर्ति संजय मेहरे ने क्या कहा?
समान नागरिक संहिता मसौदा समिति के सदस्य और उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायमूर्ति संजय मेहरे ने कहा कि समान नागरिक संहिता का मुख्य उद्देश्य सभी नागरिकों को समान नियमों के दायरे में लाना है. इस संबंध में नागरिकों से सुझाव और राय मांगी जा रही है. नागरिकों के सुझाव महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. प्रस्तावना सुभाष ठाकुर ने रखी. संचालन बछेर ने किया. सीए मनोज चांडक ने आभार व्यक्त किया.

Back to top button