शहर के शेख हातिम ने रचा इतिहास
एक साथ कई राष्ट्रीय परिक्षाओं में हासिल की शानदार सफलता

अमरावती/दि.28– बडनेरा निवासी छात्र शेख हातिम बिन शेख इब्राहिम ने एक साथ कई प्रतिष्ठित प्र्रतियोगी परिक्षाओं में उल्लेखनीय सफलता हासिल कर अमरावती जिले व महाराष्ट्र का नाम रोशन किया है. उनकी इस उपलब्धि पर तहरीक उलेमा-ए-हिंद, बडनेरा ने उनका सम्मान करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्वल भविष्य के लिए दुआ की.
शेख हातिम ने नीट ,जेई-मेन, जेई-ऍडवांस,एमएचसीईटी(पीसीबी)और एमएससीईटी (पीसीएम) जैसी महत्वपूर्ण परिक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शानदार अंक हासिल किए.नीट में 720 में से 660 अंक जेई-मेन में 98.96 प्रतिशत, जेई-ऍडवांस ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 4378, एमएचसीईटी (पीसीबी) में 99.99 प्रतिशत, एमएचसीईटी(पीसीएम) में 99.81 प्रतिशत तथा आईआईएसईआर ऑल इंडिया रैंक (एआयआर) 30 हासिल किया.
तहरीक उलेमा-ए-हिंद के पदाधिकारियों ने कहा कि, शेख हातिम की यह सफलता पूरे जिले व राज्य के लिए गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि, शेख हातिम की मेहनत, लगन और समर्पण देश और समाज के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्त्रोत बनेगा. इस अवसर पर तहरीक उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष हजरत मौलाना रहमत नदवी, मौलाना मुबश्शिर खान, इकबाल अयुब, हाफिज साद अनवरी, मास्टर सखाउर रहमान, हाफिज दानिश रोशनी, हाफिज मोहसीम अमानी, हाफिज आतिफ, अफाक अहमद (बीए) और फैजान नवाब सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे. सभी ने शेख हातिम को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की.