‘माझ गांव आरोग्य संपन्न गांव’ अभियान अंतर्गत नेत्र जांच शिविर

ग्रा.प. व प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का संयुक्त उपक्रम

* नागरिकों ने लिया बडी संख्या में लाभ
भातकुली/दि.31- तहसील अंतर्गत उत्तमसरा ग्रामपंचायत व प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र के संयुक्त तत्वाधान में ‘माझ गांव आरोग्य संपन्न गांव’ अभियानातंर्गत गुरूवार 30 जुलाई को गुरूदेव सेवा आश्रम उत्तमसरा में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर को ग्रामवासियों ने उत्स्फूर्त प्रतिसाद देकर लाभ लिया.
शिविर में जिला शल्य चिकित्सक कार्यालय के नेत्र रोग तज्ञ डॉ. सुनील येवले, डॉ. नागेश पलसकर ने उपस्थित नागरिकों की आंखों की जांच की. और आवश्यक वैद्यकीय मार्गदर्शन किया. ग्रामपंचायत प्रशासक धमेंद्र मेहरे की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में डॉ. सोनाली देशमुख, स्वास्थ्य सेवक अमित, आशीष अंबाडकर एवं ग्रामपंचायत अधिकारी उपस्थित थे. शिविर को सफल बनाने आशा सेविका सुरेखा सवई, संगीता निंभोरकर तथा ग्रापं. कर्मचारी अमीत पेढेकर,शुभम अवचार, अरविंद मावंदे, पल्लवी राउत ने अथक प्रयास किए. शिविर में उपस्थित नागरिकों ने इस उपक्रम की सराहना करते हुए इस तरह के शिविर नियमित आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की.

Back to top button