शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग का किया लैंगिक शोषण
पीडिता गर्भवती होने का पता चलते ही मामला दर्ज

* गर्भवती होने का पता चलते ही मामला दर्ज
* मोर्शी थाना क्षेत्र की घटना
अमरावती/दि.31- मोर्शी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 17 वर्ष 5 माह की नाबालिग युवती को शादी का प्रलोभन देकर उसका लैंगिक शोषण किया गया. इन संबंधों के चलते पीडिता गर्भवती हो गई. पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है.
जानकारी के मुताबिक पीडिता की आयु 17 वर्ष 5 माह की है. पीडिता के पिता द्वारा दर्ज की गई शिकायत में बताया गया है कि, उसकी बेटी के पेट में दर्द रहने और उलटी होती रहने से उसे 28 जुलाई को डॉक्टर ने सोनोग्राफी करने कहा. सोनोग्राफी में पीडिता 6 सप्ताह की गर्भवती पायी गई. तब पता चला कि, पीडिता अपने किसी रिश्तेदार के यहां आयोजित हुआ समारोह में गई थी, तब पवन (29) नामक युवक ने उसे शादी का प्रलोभन देकर अपने जाल में फंसाया और उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित किये. इन संबंधों के चलते पीडिता गर्भवती हो गई. लेकिन पीडिता के रिश्तेदारों ने आरोपी के खिलाफ शिकायत न देने की बात बयान में कही. लेकिन पीडिता नाबालिग रहने का फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ शादी का प्रस्ताव रख शारीरिक संबंध किये. इसी कारण वह गर्भवती हुई. इस कारण सरकार की तरफ से दर्ज की गई रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी पवन के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.





