मुंशी प्रेमचंद जयंती के उपलक्ष में वृक्षारोपण

श्रीमती केशरबाई लाहोटी महाविद्यालय में

अमरावती/दि.31 – स्थानीय श्रीमती केशरबाई लाहोटी महाविद्यालय में प्रेमचंद जयंती के उपलक्ष्य में स्नातकोत्तर हिंदी विभाग, उर्दू विभाग एवं पर्शियन विभाग के तत्वावधान में हिंदी-उर्दू के महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद जी की 146 वीं जयंती समारोह का आयोजन बहुत ही धूमधाम से किया गया. हिंदी विभाग में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय कुमार भांगड़िया के हाथों प्रेमचंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण व दीप प्रज्वलन कर प्रेमचंद को अभिवादन किया गया.
इस समय विभाग प्रमुख प्रा. डॉ. रविंद्र कुमार शिरसाट एवं विभाग के अन्य प्राध्यापक डॉ. तीर्थंराज राए, डॉ. सुनील मावस्कर, डॉ. ज्योति मंत्री, उर्दू विभाग प्रमुख डॉ. मोहम्मद आकिब देशमुख, पर्शियन विभाग प्रमुख डॉ. मोहम्मद याहया जमील, अंग्रेजी विभाग प्रमुख डॉ. संतोष राठौड़, डॉ. जागृति व्यास, डॉ. संजय रेड्डी तथा महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. जयंत गुप्ता, वाणिज्य विभाग प्रमुख डॉ.अरुण हरणे, डॉ. गायत्री तिवारी, डॉ. सोनल चांडक, डॉ. जया सवाइथूल, डॉ. राठी, डॉ. गजेंद्र रघुवंशी, डॉ. प्रशांत काटोले, डॉ. अनिल प्रसाद आदि ने इस समय अपनी उपस्थिति दर्ज कराई एवं भाषा विभाग के छात्रों को प्रेमचंद के संबंध में कुछ प्राध्यापकों द्वारा जानकारी दी गई.
इस समय विभाग के छात्रों ने प्रेमचंद की प्रतिमा को पुष्प अर्पण कर अभिवादन किया. साथ ही हिंदी विभाग के द्वारा हर वर्ष की तरह पांच वृक्षों को लगाकर प्रेमचंद की जयंती मनाई गई इस अवसर पर प्राचार्य ने प्रेमचंद के साहित्यिक योगदान पर प्रकाश डाला एवं समारोह का धन्यवाद ज्ञापन डॉ. ज्योति मंत्री ने किया. महाविद्यालय के हिंदी विभाग के छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित थे. वृक्ष को लगाना ही केवल कार्य नहीं होता, बल्कि उसका संवर्धन करने की जिम्मेदारी भी हम सब की होती है यह संदेश देते हुए वृक्ष संवर्धन की जिम्मेदारी विभिन्न छात्रों को दी गई बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहकर प्रेमचंद की जयंती मनाई गयी.

Back to top button