अवैध ऑनलाइन जुआ अड्डे पर छापा, 33 हजार का माल जब्त

एक आरोपी गिरफ्तार, अमरावती क्राइम ब्रांच की कार्रवाई

अमरावती /दि.1- अमरावती शहर अपराध शाखा ने शहर में चल रहे अवैध ऑनलाइन जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके कब्जे से 33 हजार 710 रुपये मूल्य की नकदी और ऑनलाइन जुआ खेलने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण जब्त किए हैं. गिरफ्तार आरोपी का नाम गोपाल नगर के आदर्शन नगर निवासी तुषार सुभाष सरदार (27) है.
जानकारी के मुताबिक 31 जुलाई को वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अतुल वर को गुप्त सूचना मिली थी कि जेल क्वार्टर के पास विठ्ठलकृपा बिल्डिंग स्थित एक दुकान में ‘फन टारगेट’ और ‘गोल्डन चांस’ नामक ऑनलाइन वेबसाइटों के माध्यम से पैसे का दांव लगाकर अवैध ऑनलाइन जुआ संचालित किया जा रहा है. सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके पर छापा मारा. कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति दुकान में टीवी स्क्रीन के जरिए ऑनलाइन जुआ खेलते हुए मिला. पूछताछ में उसने अपना नाम तुषार सुभाष सरदार (27) बताया. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नकदी सहित ऑनलाइन जुआ खेलने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण जब्त किए, जिनकी कुल कीमत 33 हजार 710 रुपये बताई गई है. आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है. यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त राकेश ओला, पुलिस उपायुक्त यशवंत सोलंके, श्याम घुगे, पुलिस उपायुक्त प्रांजलि सोनवणे तथा सहायक पुलिस आयुक्त कैलास पुंडकर के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अतुल वर और पुलिस निरीक्षक दिनेश दहातोंडे के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की टीम ने अंजाम दी.

Back to top button