केंद्र प्रमुख जानराव सुलताने को दी भावभीनी विदाई
सेवानिवृत्ती पर प.स.भातकुली शिक्षा विभाग ने किया सम्मानित

भातकुली/दि.1– केंद्र प्रमुख (आष्टी) जानराव सुलताने की सेवानिवृत्ति पर पंचायत समिति भातकूली की ओर से शुक्रवार 31 जुलाई को विदाई समारोह का आयोजन किया गया. समारोह की अध्यक्षता सहायक समुह विकास अधिकारी प्रवीण वानखेडे ने की. तथा प्रमुख अतिथि के रूप में समुह शिक्षाधिकारी प्रेरक उजगरे, पूर्व समुह शिक्षाधिकारी रामेश्वर मालवे , संतोष घुगे तथा शिक्षा विस्तार अधिकारी पंजाबराव पवार उपस्थित थे. समारोह में सेवानिवृत्त केंद्र प्रमुख जानराव सुलताने का शाल,श्रीफल, पुष्पगुच्छ एवं स्मृतिचिन्ह भेट कर पंचायत समिति भातकूली के शिक्षा विभाग द्बारा सम्मान किया गया.
विदाई समारोह में उपस्थित मान्यवरों ने अपने संबोधन में जानराव सुलताने की दीर्घकालीन , कर्तव्यनिष्ठ एवं सेवाभावी कार्यशैली की मुक्त कंठ से सराहना की. उनके शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनिय योगदान को रेखांकित करते हुए सेवानिवृत्ति के बाद जीवन के लिए उत्तम स्वास्थ, सुख , समृध्दि एवं उज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी.
शिक्षका विभाग द्बारा किए गए सम्मान को लेकर जानराव सुलताने ने अपने कार्यकाल के दौरान अनेक स्मृतियों को साझा करते हुए सहकारी , सहकर्मी अधिकारियों , शिक्षकों तथा शिक्षा विभाग द्बारा मिले सहयोग के प्रती आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि, सभी के सहयोग और विश्वास के कारण ही मैं अपनी जिम्मेदारी का सफलता पूर्वक निर्वहन कर सका. कार्यक्रम की प्रस्तावना पंजाबराव पवार ने की. संचालन शैलेंद्र दहातोंडे व आभार शैलेश मांदले ने माना.
इस अवसर पर केंद्र प्रमुख राजेंद्र नकाशे,मिलींद रघुवंशी, नीता सोमवंशी, प्रशांत शेंदुरकर, रितेश जगताप, शैलेंद्र मांदले, संतोष राउत, रविंद्र धर्मठोक,उमेश चुनकीकर, मीना इंगले, हेमा पतंगराय, सरोज राठोड, चंद्रकांत कडवे, श्रीकांत खरबडे, सतीश वानखडे, वाडेकर मैडम, दुधे मैडम सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, केंद्र प्रमुख , शिक्षक एवं कर्मचारी बडी संख्या में उपस्थित थे.कार्यक्रम को सफल बनाने नीता सोमवंशी, चंद्रकांत कडबे, श्रीकांत खरबडे, जनार्दन पवार, सतीश खंडारे, शुभम जगताप ने अथक प्रयास किए. संपूर्ण समारोह गरिमामय, उत्साहपूर्ण तथा भावनात्मक वातावरण में संपन्न हुआ, ऐसी जानकारी प्रचार प्रमुख राजेश सावरकर ने दी.





