किसानों को दी कृषि विषयक मोबाईल ऐंप की जानकारी

पीआर पोटे पाटील कृषि महाविद्यालय का उपक्रम

माहुली जहागीर/दि.1- ग्रामीण कृषी कार्यानुभव कार्यक्रम अंतर्गत माहुली जहागीर में पीआर पोटे पाटील कृषी महाविद्यालय अमरावती के विद्यार्थियों व्दारा किसानों के लिए कृषी विषयक मोबाईल ऐंप की जानकारी व उसके प्रत्यक्ष रूप में इस्तेमाल के विषय को लेकर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक डिजीटल तकनीक से जोड कर कृषी विषयक जानकारी सहज, जलद उपलब्ध करावाने का था.
कार्यक्रम के प्रारंभ में उपस्थित किसानों को कृषी क्षेत्र में मोबाईल ऐंप के बढते महत्व को लेकर जानकारी दी गई. और उसके पश्चात विविध कृषी ऐंप की जानकारी देकर उसका प्रत्यक्ष इस्तेमाल मोबाईल द्बारा कर दिखाया गया. जिसमें महाकृषी, किसान सुविधा, महाराष्ट्र राज्य कृषी पणन मंडल तथा मौसम का अनुमान, बाजार भाव, फसल सलाह , कीटरोग व्यवस्थापन, मृदा आरोग्य , खाद व्यवस्थापन, शासकीय योजना, अनुदान, फसल बिमा और कृषी तज्ञों की सलाह उपलब्ध कराने वाली विविध डिजीटल सुविधाओं की जानकारी दी गई.
कार्यक्रम के दौरान किसानों को मोबाईल में ऐंप डाउनलोड करना, पंजियन कराना आवश्यक जानकारी भरकर सेवा का लाभ लेना तथा रोजाना मौसम का अनुमान, विविध कृषी उपज मंडियों के दाम, कीटरोग नियंत्रण के उपाय और शासन की नई योजना किस प्रकार देख सकते है उसका प्रत्यक्ष प्रात्याक्षिक दिखाया गया. डिजीटल माध्यम का इस्तेमाल करने पर समय,श्रम और खर्च की बचत होकर उचीत समय पर योग्य निर्णय लेने में मदद होती है, ऐसा कहा गया.
कार्यक्रम में उपस्थित किसानों ने विविध कृषी विषयक प्रश्न पूछ कर अपनी शंका का समाधान किया. अनेक किसानों ने अपने मोबाईल में संबंधित ऐंप डाउनलोड कर उसका इस्तेमाल करना शुरू किया. भविष्य में खेती अधिक आधुनिक और फायदेमंद करने के लिए इस प्रकार के उपक्रम अत्यंत उपयुक्त है ऐसी भावना किसानों ने व्यक्त की.कार्यक्रम को सफल बनाने रूतिका पुंड, प्रणव पुरी, यज्ञेश राउत, हर्षवर्धन राउत, कशिश सरोदे ने प्रयास किए. यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल ठाकरे , उप प्राचार्य प्रा. नितेश चौधरी, कार्यक्रम समन्वयक प्रा. श्वेता देशमुख, कार्यक्रम अधिकारी प्रा. मदन जाधव व कृषी शास्त्र विभाग की प्रा.श्वेता गडवीर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया. जिसे किसानों ने उत्स्फूर्त प्रतिसाद दिया.

Back to top button