बडनेरा के दो कुख्यातों को किया तडीपार

बडनेरा पुलिस की कार्रवाई

अमरावती/दि.1 – अपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रहने वाले बडनेरा नई बस्ती के इंदिरा नगर और कुरैशी नगर परिसर में रहने वाले दो कुख्यातों को अमरावती शहर से तडीपार कर दिया गया है. बडनेरा के थानेदार हनमंत उरलागोंडावार ने यह कार्रवाई की. तडीपार किये गये आरोपियों के नाम मो. रिजवान उर्फ रिज्जु मो. कादिम (34) और जावेद बगे जमील बेग (35) है.
बडनेरा शहर के इंदिरा नगर निवासी मो. रिजवान और कुरैशी नगर निवासी जावेद बेग पर अनेक मामले दर्ज है और वह अपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रहने से आने वाले उत्सव और त्यौहार के अवसर पर कानून व सुव्यवस्था बनाए रखने के लिए बडनेरा के थानेदार हनमंत उरलागोंडावार ने इन दोनोें बदमाशोें के खिलाफ तडीपारी का प्रस्ताव वरिष्ठों को भेजा था. पुलिस आयुक्त राकेश ओला, उपायुक्त यशवंत सोलंके, सहायक आयुक्त नयन अलुरकर के मार्गदर्शन में यह प्रस्ताव मंजूर होने के बाद दोनों बदमाशों को तडीपारी के आदेश तामिल किये गये. मो. रिजवान उर्फ रिज्जू को दो साल के लिए और जावेद बेग जमील बेग को 18 माह के लिए अमरावती शहर व जिले से तडीपार किया गया है. यह कार्रवाई डीबी दल प्रमुख हेड कांस्टेबल कैलास जाधव, सुधीर प्रांजले के दल ने की.
* अब तक 7 लोग तडीपार बडनेरा थाना क्षेत्र                                                                                                                      से अब तक 7 लोगों को तडीपार किया गया है. इनमें माताफैल निवासी पलाश कैथवास (30) आदिवासी नगर निवासी भोलू उर्फ शाकीर नूर मोहम्मद (44), माताफैल निवासी शुभम कैथवास (21), मिलचाल निवासी उमेश मेश्राम (48), कुरैशी नगर निवासी जावेद बेग जमील बेग (35), राहुल नगर निवासी मनोज उर्फ खोक्या बुद्धम ढोके (29) और इंदिरा नगर निवासी मो. रिजवान उर्फ रिज्जू मो. कादीम (34) का समावेश है.

Back to top button