कल शहर में निकलेगी श्यामबाबा की भव्य निशान यात्रा

7 को नैवेद्यम रिसोर्ट में सजेगा बाबा का भव्य दरबार

* पहली बार 12 घंटे से अधिक समय तक अखंड ज्योत रहेगी प्रज्वलित
* पूरे 12 घंटे तक चलेंगे भजन व किर्तन, देशभर से आएंगे गायक
* श्री श्याम लखदातार ट्रस्ट के चतुर्थ वार्षिक महोत्सव पर हो रहा आयोजन
* पत्रवार्ता में दी गई दोनों आयोजनों की विस्तृत जानकारी
अमरावती/दि.1 – श्री श्याम लखदातार चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा शहर में लगातार चौथी बार श्याम संकिर्तन का वार्षिक महोत्सव आयोजित किया जा रहा है. जिसके तहत जहां कल रविवार, 2 अगस्त को अमरावती शहर में बाबा की भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी. वहीं आगामी 7 अगस्त को नैवेद्यम रिसोर्ट में श्याम बाबा का भव्य दरबार सजाया जाएगा. जिसमें पहली बार 12 घंटे से भी अधिक समय तक बाबा की अखंड ज्योत प्रज्वलित की जाएगी तथा लगातार 12 घंटे तक बाबा के भजनों व किर्तनों की प्रस्तुती की जाएगी. इस आशय की जानकारी आज यहां बुलाई गई पत्रवार्ता में श्री श्याम लखदातार चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा दी गई.
इस पत्रवार्ता में बताया गया कि, कल रविवार 2 अगस्त को शाम 4 बजे स्थानीय विलासनगर परिसर में श्याम गली स्थित हनुमान मंदिर से भव्य निशान यात्रा का प्रारंभ होगा. यह निशान यात्रा विलास नगर चौक, पाच नंबर पुलिया, चौधरी चौक, पुराना कॉटन मार्केट चौक, जयस्तंभ चौक, राजकमल चौक, रेलवे पुल से होते हुए रायली प्लॉट स्थित सतिधाम मंदिर तक जाएगी. जहां पर इस निशान यात्रा का समापन होगा. इस निशान यात्रा में बाबा की प्रतिमा का अद्भूत श्रृंगार करते हुए सुसज्जित रथ पर विराजीत किया जाएगा. साथ ही अमरावती की आराध्य दैवत मां अंबादेवी व मां एकविरादेवी तथा महाराष्ट्र के आराध्य छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का भी निशान यात्रा में समावेश किया जाएगा. ढोल-ताशे के साथ इस निशान यात्रा में शामिल सभी श्याम भक्त नाचते-गाते व झूमते हुए सतिधाम मंदिर पहुंचेंगे.
पत्रवार्ता में दी गई जानकारी के मुताबिक, 2 अगस्त के आयोजन पश्चात आगामी 7 अगस्त को नैवेद्यम रिसोर्ट में बाबा का भव्य दरबार सजाया जाएगा. जिसमें दोपहर 3.11 बजे बाबा की ज्योत प्रज्वलित की जाएगी. जो 12 घंटे से भी अधिक समय तक प्रज्वलित रखी जाएगी और पूरा समय बाबा को रिझाने हेतु भजनों की प्रस्तुती की जाती रहेगी. भजनों की प्रस्तुती हेतु सौरभ शर्मा (कलकत्ता), प्रमोद त्रिपाठी (जयपुर), वर्षा गर्ग (दिल्ली), अभिषेक नामा (जयपुर), आदर्श दबिच (कटियार), देव्यांश बालाजी (ग्वालियर) के साथ ही अमरावती से ही वास्ता रखनेवाले श्री श्याम लखदातार परिवार के चहेते सुमित बावरा, मयंक छांगानी, प्रसाद पांडे, रवि ओझा व श्री गुप्ता की उपस्थिती रहेगी. जो अपनी सातसंगत के साथ बाबा की महिमा का बखान करेंगे.
उक्ताशय की जानकारी देते हुए श्री श्याम लखदातार चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सभी श्याम भक्तों से आयोजन में उपस्थित रहने का आवाहन किया है. पत्रवार्ता में ट्रस्ट के मार्गदर्शक निलेश साहू (सम्राट), संजू साहू, राजेश साहू, पार्षद दिपक साहू (सम्राट), मुकेश छांगानी, सतिश श्रीवास, नारायण चुडासामा, सुरेश कुरकुरिया, जगदीश बत्रा, घनश्याम खंडेलवाल, शशि व्यास, नानकराम नेभनानी, अमित सोनी, भारत चौधरी, रामचंद्र गुप्ता, रवि पंजाबी, अभिषेक पंजाबी, विनय सिंगरे, मिलन बानपुरे, वसंतराव निमजे, रामदास गुप्ता, सुधिर सरवैया, सूरज ठाकूर, शिवकुमार गुप्ता, आम्रपाली दीदी, गुड्डी दीदी, गोविंद मेघानी, ट्रस्ट के अध्यक्ष संजोग तायवाडे उपस्थित थे. आयोजन की सफलता हेतु अंकेश कुरकुरिया, अश्विन ठाकूर, साहिल सरवैया, बिपीन गुप्ता, शुभम साहू, राहुल तायवाडे, राजू शर्मा, अश्विन ठाकुर, प्रतिक चुडासामा, मयंक गोवित, प्रशांत बानपुरे, राजा बानपुरे, राज ठाकुर, भूषण किल्लेकर, जतिन बत्रा, पियुश धोटे, संस्कार गोहिल, अथर्व बिनकने, विजू चडार, अक्षय बोबडे, आकाश पवार, अटल मिश्रा, विठोबा पाटिल, श्रीराम अटल, कार्तिक व्यास, सौरभ टोकसे, अनिकेत श्रीवास, वंश गुप्ता, प्रणय साहू, मंगेश शर्मा, कृष्णा चांगल, हर्ष चांगल व मनसुख भाटी सहित अन्य श्याम भक्त प्रयास कर रहे है.

Back to top button