संवेदनशीलता और अनुशासन से बने जनोन्मुखी प्रशासन

विभागीय आयुक्त नयना गुंडे का प्रतिपादन

अमरावती /दि.3- राजस्व दिवस के अवसर पर विभागीय आयुक्त कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विभागीय आयुक्त नयना गुंडे ने कहा कि राजस्व विभाग शासन का मुख्य चेहरा है, इसलिए प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी को अनुशासन, संवेदनशीलता और सहानुभूति के साथ जनता की सेवा करनी चाहिए.
उन्होंने कहा कि 1 से 7 अगस्त तक मनाए जा रहे राजस्व सप्ताह के दौरान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर विशेष ध्यान दिया जाए. साथ ही डिजिटल तकनीक को अपनाकर राजस्व सेवाओं को अधिक पारदर्शी और सरल बनाने पर जोर दिया. नयना गुंडे ने हाल की बाढ़ जैसी परिस्थितियों में आपदा प्रबंधन दलों और राजस्व कर्मचारियों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग की भी सलाह दी. इस अवसर पर सेवानिवृत्त अपर आयुक्त सुरज वाघमारे, अपर आयुक्त संजय जाधव, अपर जिलाधिकारी गोविंद दाणेज, उपजिलाधिकारी विवेक जाधव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे. कार्यक्रम में अमरावती संभाग के विभिन्न जिलों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया.

Back to top button