100 पौधे रोपे गए, महाअभियान जारी, जतन का जिम्मा
खालसा ग्रुप अमरावती एवं पूज्य पंचायत कंवर नगर

अमरावती/दि.4- वाहेगुरु जी की असीम कृपा से खालसा ग्रुप अमरावती एवं पूज्य पंचायत कंवर नगर के सहयोग से एक परिवार – एक पौधा, हरियाली का संकल्प के अंतर्गत ग्रीन अमरावती सिटी अभियान के तहत 100 वृक्षारोपण महाअभियान का आयोजन शंकर नगर श्मशान भूमि, अमरावती में उत्साहपूर्वक एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. कार्यक्रम का शुभारंभ अरदास के साथ किया गया. अरदास उपरांत उपस्थित सभी सदस्यों, सेवादारों, महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण तथा पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया. सभी ने एक स्वर में हरियाली बढ़ाने एवं आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाने का संदेश दिया.
इस अवसर पर खालसा ग्रुप अमरावती के सदस्यों ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उनकी सुरक्षा एवं देखभाल कर उन्हें वृक्ष के रूप में विकसित करना है, ताकि ग्रीन अमरावती सिटी का संकल्प साकार हो सके. खालसा ग्रुप अमरावती के अमरजोत सिंघ जग्गी, दिलीप सिंघ बग्गा, सतपाल सिंघ बग्गा, डॉ. निक्कू खालसा, रतनदीप सिंघ बग्गा, राजेन्द्र सिंघ सलूजा, प्रदीप चड्ढा, दिनेश सचदेवा, रविन्द्र सिंघ (बिट्टू)सलूजा, गुरबिंदर सिंघ बेदी, रोहित खुराना, हेमेंद्र सिंघ पोपली, सतवंत सिंघ मोंगा, प्रीतपाल सिंघ मोंगा, प्रवीण सिंघ मोंगा, हरविंदर सिंघ राजपूत, अमरजीत सिंघ जुनेजा, वकील सिंघ जयसिंघानी, आशीष मोंगा, हरप्रीत सिंघ गांधी, अजिंदर सिंघ मोंगा, गिरीश सिंघ सवाल, राजेन्द्र सिंघ (राज)छाबड़ा, विवेक छाबड़ा, हरेंद्रपाल सिंघ ओबेरॉय, गुरप्रीत सिंघ नंदा, तरनदीप सिंघ बग्गा, नमनदीप सिंघ सलूजा, जगविंदर सिंह सलूजा, रबजीत सिंह सेठी, नरेंद्र सिंघ, साहिबा सिंघ बग्गा, जगदीशलाल छाबड़ा, सतपाल सिंह, भाई कारण सिंघ, राहुल चड्ढा, हर्षद जवारकर, प्रेमचंद कुकरेजा अध्यक्ष सिंधु सेवा समिति , पूर्व अध्यक्ष पूज्य पंचायत कंवरनगर, नानकराम मुलचंदानी, राजकुमार मोधानी, रामचंद आहूजा, संपादक प्रतिदिन अखबार प्रवीण जी आहूजा,रोशनलाल हबलानी,हरीशकुमार आडवाणी, अशोककुमार हरवानी, तीर्थदस बजाज, घनश्यामदास बतरा, सदुराम पुंशी, नगर सेवक महेश मूलचंदानी, सुदामचंद तलड़ा, कमल कुकरेजा, रामकुमार, शंकरलाल बतरा, इंदरलाल दीपवानी उपस्थित थे.





