महावितरण के 33 केवी जनूना उपकेंद्र को मिला अंतरराष्ट्रीय आईएसओ प्रमाणन

आधुनिकीकरण और गुणवत्ता सुधार के लिए सम्मानित

* उपभोक्ताओं को मिलेगी बेहतर विद्युत सेवा
अमरावती/दि.4 – महावितरण के बडनेरा उपविभाग अंतर्गत आने वाले 33/11 केवी जनूना विद्युत उपकेंद्र को उत्कृष्ट सक्षमीकरण और आधुनिकीकरण के लिए अंतरराष्ट्रीय आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रमाणन प्राप्त हुआ है. यह प्रमाणपत्र महावितरण के मुख्य अभियंता दिलीप दोडके की उपस्थिति में प्रदान किया गया.
इस अवसर पर मुख्य अभियंता दिलीप दोडके ने कहा कि विद्युत उपकेंद्रों की गुणवत्ता का सीधा संबंध उपभोक्ताओं को मिलने वाली सेवा से होता है. निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने का महत्वपूर्ण आधार है. उन्होंने कहा कि जनूना उपकेंद्र का अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप आधुनिकीकरण पूरे परिमंडल के लिए गर्व की बात है. अधीक्षक अभियंता दीपक देवहाते ने बताया कि अमरावती जिले में आईएसओ प्रमाणन प्राप्त करने वाला यह महावितरण का दूसरा विद्युत उपकेंद्र है. इससे पहले अक्टूबर 2024 में इसी उपविभाग के 33 केवी लोणी (टाकली) उपकेंद्र को यह सम्मान मिला था. उन्होंने अन्य अभियंताओं और कर्मचारियों से भी अपने-अपने कार्यक्षेत्र में गुणवत्ता सुधार के प्रयास करने का आह्वान किया.
* उद्योगों और किसानों को मिलेगा बेहतर बिजली आपूर्ति
33 केवी जनूना उपकेंद्र से एयर इंडिया सहित ग्रामीण क्षेत्र के 15 औद्योगिक उपभोक्ताओं तथा चोरी माऊली गांवठाण, जनूना कृषि और सावनेर कृषि सहित कुल पांच फीडरों के उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी.
* इन अधिकारियों और कर्मचारियों का रहा विशेष योगदान
उपकेंद्र के सक्षमीकरण और आधुनिकीकरण में उपकार्यकारी अभियंता जयंत घाटे, सहायक अभियंता सुदाम पाकधाने, वरिष्ठ यंत्रचालक संजय कांबले, महेश जाधव, रोशन डकरे, कमलेश श्रृंगारे तथा स्थानीय सुरक्षा कर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. कार्यक्रम में कार्यकारी अभियंता प्रदीप अंधारे, अमित बुटे, राजेश माहुलकर, उपमुख्य औद्योगिक संबंध अधिकारी रामगोपाल अहिर, उपविधि अधिकारी प्रशांत लहाने सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन सुजाता जवंजालकर ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन सुदाम पाकधाने ने किया.

Back to top button