शेगांव नाका क्षेत्र में प्लास्टिक जब्ती और डस्टबिन जांच अभियान
8 हजार रुपये जुर्माना

अमरावती/दि.5– अमरावती मनपा ने शेगांव नाका क्षेत्र में प्लास्टिक जब्ती एवं डस्टबिन जांच के लिए विशेष अभियान चलाकर स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की. इस दौरान 18 प्रतिष्ठानों की जांच की गई और 8 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया.
मनपा आयुक्त डॉ. मंगेश गोंदावले, अतिरिक्त आयुक्त शिल्पा नाईक, वैद्यकीय अधिकारी (स्वच्छता) डॉ. अजय जाधव तथा जोन क्रमांक-1 के सहायक आयुक्त नंदकिशोर तिखिले के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया. जांच के दौरान चार प्रतिष्ठानों में डस्टबिन नहीं पाए जाने पर कार्रवाई की गई. नानक पंजवानी और सव्वालाखे ट्रेडर्स पर 3-3 हजार रुपये, जबकि प्रज्वल चांदेल और राहुल वाट पर 1-1 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया. अभियान में प्लास्टिक नोडल अधिकारी ए. के. गोहर, वरिष्ठ स्वास्थ्य निरीक्षक राजू डीक्याव तथा स्वास्थ्य निरीक्षक सचिन सैनी, निखिल खंगाले, एम. सैय्यद, इमरान खान, आशिष सहारे और रोहित हडाले ने भाग लिया. मनपा ने नागरिकों और व्यापारियों से प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करने तथा स्वच्छता नियमों का पालन करने की अपील की है.





