अन्नाभाऊ साठे जयंती पर ‘राइटिंग इंस्पिरेशन डे’ का आयोजन

अमरावती /दि.5– प्रो. राम मेघे इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च, बडनेरा की सेंट्रल लाइब्रेरी एवं कलेडोस्कोप कल्चरल क्लब द्वारा साहित्यरत्न लोकशाहीर अन्नाभाऊ साठे की जयंती के अवसर पर ‘राइटिंग इंस्पिरेशन डे’ उत्साहपूर्वक मनाया गया.
राज्य शासन एवं विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पठन-पाठन की रुचि, रचनात्मक सोच तथा लेखन कौशल को बढ़ावा देना था. इस अवसर पर कविता, कहानी और निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने मराठी, हिंदी और अंग्रेजी भाषा में विभिन्न विषयों पर अपनी मौलिक रचनाएं प्रस्तुत कीं. कॉलेज प्रशासन ने बताया कि प्रतियोगिता की उत्कृष्ट रचनाओं का चयन कर विजेताओं को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए जाएंगे. साथ ही चयनित रचनाओं को सेंट्रल लाइब्रेरी के नोटिस बोर्ड और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी प्रकाशित किया जाएगा. महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जी.आर. बामनोटे ने विद्यार्थियों से साहित्यिक एवं बौद्धिक गतिविधियों में नियमित रूप से भाग लेने का आह्वान किया. कार्यक्रम की विद्यार्थियों और प्राध्यापकों ने सराहना की.
इस आयोजन के लिए विदर्भ यूथ वेलफेयर सोसायटी, अमरावती के अध्यक्ष डॉ. नितिन धांडे, उपाध्यक्ष एड. उदय देशमुख, सचिव युवराजसिंह चौधरी, कोषाध्यक्ष प्रा. डॉ. हेमंत देशमुख तथा कार्यकारिणी सदस्य नितिन हिवसे, पूनमताई चौधरी, पंकज देशमुख, प्रा. विनय गोहद और प्रा. गजानन काले ने मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया.





