विदर्भ माहेश्वरी संगठन के संगठन मंत्री बने गिरीश भूतड़ा का माहेश्वरी हितकारक संघ ने किया सम्मान

धामणगांव रेल्वे /दि.5 – विदर्भ प्रादेशिक माहेश्वरी संगठन के संगठन मंत्री पद पर भारी मतों से विजयी होने पर गिरीश भूतड़ा का माहेश्वरी हितकारक संघ, धामणगांव रेल्वे की ओर से उनके निवास स्थान पर सपत्नीक शाल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया. इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए समाजहित में समर्पित भाव से कार्य करने का विश्वास व्यक्त किया.
विदर्भ प्रादेशिक माहेश्वरी संगठन के हाल ही में संपन्न हुए चुनाव में संगठन मंत्री पद पर भारी मतों से विजयी हुए गिरीश भूतड़ा का माहेश्वरी हितकारक संघ द्वारा उनके निवास स्थान पर स्नेहपूर्ण सम्मान समारोह आयोजित किया गया. समारोह में भूतड़ा दंपती का शाल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ देकर सत्कार किया गया. इस अवसर पर माहेश्वरी हितकारक संघ के अध्यक्ष राजकुमार केला ने कहा कि गिरीश भूतड़ा का संगठन मंत्री पद पर निर्वाचन धामणगांव सहित पूरे क्षेत्र के माहेश्वरी समाज के लिए गौरव का विषय है. उनके अनुभव, सक्रियता और समाजसेवा के माध्यम से संगठन को नई दिशा और गति मिलेगी.
कार्यक्रम में अध्यक्ष राजकुमार केला, उपाध्यक्ष गोपाल मूंधड़ा, सचिव पवन मूंधड़ा, कोषाध्यक्ष गजानन धूत, सहसचिव प्रवीण राठी, प्रचार मंत्री सतीश मूंधड़ा तथा कार्यकारिणी सदस्य संदीप राठी, तरुण मूंधड़ा, पवन पनपालिया, कैलाश राठी, महेश गंगन, विशाल पनपालिया सहित अन्य समाजबंधु उपस्थित रहे. सभी ने गिरीश भूतड़ा को बधाई देते हुए उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की मंगलकामनाएं व्यक्त की.





