सामाजिक गतिविधि पखवाड़ा विभिन्न कार्यक्रमों के साथ संपन्न

स्व. दादासाहेब गवई की पुण्यतिथि एवं डॉ. कमलताई गवई के जन्मदिन पर आयोजन

अमरावती/दि.5 – श्री दादासाहेब गवई चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर महाविद्यालय में स्व. दादासाहेब गवई की पुण्यतिथि एवं डॉ. कमलताई गवई के 84वें जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित सामाजिक गतिविधि पखवाड़ा-2026 सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.
13 से 25 जुलाई तक चले इस पखवाड़े में ‘एक विद्यार्थी-एक पौधा’ अभियान, वृक्षारोपण, जरूरतमंद विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरण, वृद्धाश्रम भ्रमण, आत्मरक्षा प्रशिक्षण, करियर मार्गदर्शन, महिला एवं नागरिक स्वास्थ्य जांच शिविर, स्वच्छता अभियान, बैंक खाता खोलने का अभियान, निबंध प्रतियोगिता तथा स्वर्गीय दादासाहेब गवई के जीवन पर विशेष व्याख्यान जैसे अनेक सामाजिक एवं जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए गए. समापन समारोह में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों, स्वयंसेवकों और सहयोगियों का सम्मान किया गया. महाविद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि इस पखवाड़े का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, सेवा भावना, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रहित के प्रति जागरूकता विकसित करना था. कार्यक्रम की सफलता में महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.
इस पखवाडे को सफल बनाने के लिए प्रा. पी. आर. एस. राव, डॉ. श्याम तंतरपाले, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. शुद्धोधन कांबले, डॉ. प्रदीप अंबोरे, डॉ. प्रकाश म्हस्के, डॉ. राजेश देशमुख, डॉ. प्रशांत खेडकर, प्रा. जी. एच. पांडे, डॉ. एस. बी. सांगोले, डॉ. दीपाली पडोले, प्रा. प्रकाश बोरकर, प्रा. अनिल धोटे, प्रा. प्रवीण विधाते, प्रा. शंकर लाहोटी, प्रा. डोईफोडे, प्रा. हर्षवर्धन देशमुख, डॉ. ज्ञानेश्वर भगत, डॉ. अनिल पाचकुडके, प्रा. मयुरी तट्टे, प्रा. सुभाष मुंडे, प्रा. नवलकर, प्रा. रुद्रा चोपकर, प्रा. ज्योती टाले, प्रा. मेघा चिमणकर, डॉ. स्वप्नील मानकर, प्रा. एन. डी. अढाऊ, प्रा. महेश बनसोड, प्रा. हेमंत सावले, प्रा. दीपाली गवई, विजय इंगले, राजेश नाखले, किशोर बिजवे, प्रफुल धार्मिक, सुशांत युनाते, भाग्यश्री वानखडे, सागर शिरसाट समेत सभी विद्यार्थी, शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने अथक परिश्रम किया.

Back to top button