व्यापारी के साथ 1.74 करोड रुपए की ठगी

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

वाशिम /दि.6- रिसोड कृषि उपज मंडी के व्यापारी के साथ 1 करोड 74 लाख 51 हजार 677 रुपए की हुई ठगी प्रकरण में फरार आरोपी की स्थानीय अपराध शाखा के दल ने मध्यप्रदेश के बुर्‍हानपुर से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी का नाम शिवराज रमेशआप्पा आकमार (37) है.
दीपक ट्रेडिंग कंपनी के व्यापारी विष्णु नारायण महाकाल से जुलाई 2024 में आरोपी शिवराज आकमार और उसके भाई अविनाश आकमार ने हल्दी खरीदी का व्यवहार किया था. बिक्री से मिलने वाली हल्दी लेकर 1.74 करोड रुपए उन्होंने अदा नहीं किये. शिकायत दर्ज होने के बाद यह आरोपी फरार थे. पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

Back to top button