सात महीने में धोखाधड़ी के मामलों में 333 फीसद उछाल
260 एफआईआर दर्ज, बीज घोटाले से लेकर डिजिटल अरेस्ट तक

* साइबर ठगों ने ग्रामीणों को बनाया निशाना
अमरावती/दि.7 – अमरावती जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में धोखाधड़ी के मामलों में इस वर्ष रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है. 1 जनवरी से 31 जुलाई 2026 के बीच फ्रॉड के 260 मामले दर्ज हुए हैं, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में केवल 60 मामले सामने आए थे. इस तरह धोखाधड़ी के मामलों में 333 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है. पूरे वर्ष 2025 में कुल 111 मामले दर्ज हुए थे, लेकिन इस वर्ष सात माह में ही यह आंकड़ा 260 तक पहुंच गया है.
इन मामलों में करीब 35 बीज धोखाधड़ी और 7 मनी म्यूल से जुड़े अपराध शामिल हैं. इसके अलावा ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट, शेयर ट्रेडिंग, डिजिटल अरेस्ट, टेलीग्राम टास्क, वर्क फ्रॉम होम, लोन ऐप, पार्ट-टाइम जॉब, घधउ अपडेट, क्रिप्टोकरेंसी और रोमांस फ्रॉड जैसे मामलों में भी बड़ी संख्या में लोग ठगी का शिकार हुए हैं. साइबर अपराधियों ने लोगों को फर्जी टास्क, णझख पेमेंट, नकली कस्टमर केयर, पार्ट-टाइम नौकरी और घधउ अपडेट के नाम पर झांसे में लेकर लाखों रुपये की ठगी की. ठगी की रकम सीधे अपराधियों के खातों में न भेजकर किराए पर लिए गए बैंक खातों के जरिए ट्रांसफर की गई. जिले में ऐसे सात मामलों का खुलासा हो चुका है.
* 20 से अधिक राज्यों तक फैला नेटवर्क
जांच में सामने आया है कि यह साइबर अपराध नेटवर्क राजस्थान, गोवा, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, केरल सहित देश के 20 से अधिक राज्यों में सक्रिय है. पिछले महीने अमरावती ग्रामीण साइबर पुलिस ने गोवा के एक आलीशान फ्लैट पर छापा मारकर 11 अंतरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया था. कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य कीमती सामान भी जब्त किया गया. पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक, निवेश योजना या नौकरी के ऑफर पर भरोसा न करें और संदिग्ध गतिविधि की तुरंत साइबर पुलिस को सूचना दें.
* ऐसे देते हैं ठगी को अंजाम
– किसानों को घटिया गुणवत्ता के बीज बेचकर धोखाधड़ी.
– बैंक के नाम से फर्जी ई-मेल या संदेश भेजकर पासवर्ड और बैंकिंग जानकारी चुराना.
– मोबाइल पर कॉल या लिंक भेजकर बिजली बिल, घधउ या अन्य सेवाओं के नाम पर ठगी.
– डिजिटल अरेस्ट, इन्वेस्टमेंट और वर्क फ्रॉम होम के नाम पर लोगों को झांसे में लेना.
– किराए के बैंक खातों का उपयोग कर ठगी की रकम इधर-उधर करना.





