यशवंतराव देशमुख स्कूल में विद्यार्थियों के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित

यश रुद्राकर और अनुराग तायडे के जन्मदिन पर सामाजिक सेवा की अनूठी पहल

अमरावती/दि.7- यश रुद्राकर और अनुराग तायडे के जन्मदिन के अवसर पर स्थानीय पुसदा गांव स्थित यशवंतराव देशमुख स्कूल में स्कूली विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. सामाजिक सेवा की भावना से आयोजित इस शिविर में बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन दिया गया.
शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों के बेहतर स्वास्थ्य को सुनिश्चित करना था, ताकि वे पढ़ाई, खेलकूद और मानसिक विकास पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित कर सकें. आयोजकों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष जन्मदिन के अवसर पर सामाजिक हित से जुड़ा कोई न कोई उपक्रम आयोजित किया जाता है और इसी परंपरा के तहत इस वर्ष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष आरती राजेश वानखेड़े ने की. इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक योगेश सालुंके, शिक्षिका वृषाली देशमुख एवं शुभांगी थूल सहित विद्यालय का शिक्षक वर्ग उपस्थित रहा. शिविर में पी. आर. पोटे पाटिल आयुर्वेदिक महाविद्यालय के चिकित्सकों ने विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें उचित परामर्श दिया. कार्यक्रम में ऋत्विक चौधरी, तेजस भुजाडे, ऋषिकेश ठेलकर, जय महले, विजय महले, मिलिंद गवली, अभिजीत गवई, उज्ज्वल चौधरी और मनीष कडू सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे. विद्यालय प्रबंधन, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए इसे बच्चों के स्वास्थ्य के लिए उपयोगी बताया.

Back to top button