चार दिनों में सोना 6 हजार रूपए तेज

चांदी में भी प्रतिकिलो 7 हजार की बढोेतरी ‘’

* वैश्विक परिस्थितियों का प्रभाव
अमरावती/दि.7 – वैश्विक परिस्थितियों के कारण निवेश में बढे लोगों के रूझान और डॉलर की कीमतों में घट-बढ की वजह से दोनों कीमती धातु सोना और चांदी के दाम सतत बढते प्रतीत हो रहे हैं. स्थानीय सराफा मार्केट में पिछले चार दिनों में सोने ने 6 हजार रूपए प्रति 10 ग्राम चढ गये है. अब रेट 1 लाख 45 हजार 200 रूपए हो गया है. इसमें जीएसटी शामिल नहीं है. उसी प्रकार व्यापारियों ने बताया कि चांदी के रेट 2 लाख 22 हजार से बढकर 2 लाख 29 हजार 900 रूपए तक जा पहुंचे हैं. प्रति किलो चांदी के दाम अमूमन 7 हजार रूपए बढ जाने की जानकारी सराफा व्यापारियों ने दी.
सराफा के जानकारों ने बताया कि दाम में बढोत्तरी के अनेक कारण बताए जा सकते हैं. आगामी दिनों में दरवृध्दि जारी रहने की संभावना भी अधिकांश व्यापारी व्यक्त कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि विश्व बाजार में सोने के दाम को आधार मिल रहा है. चांदी के रेट इसलिए बढ रहे हैं कि उसका निवेश के साथ साथ औद्योगिक इस्तेमाल भी हाल के वर्षो में बढा है. चिप बनाने में चांदी का उपयोग सतत बढने का दावा किया जाता है.
भारत में त्यौहारी सीजन शुरू हो रहा है. इसी माह रक्षाबंधन और अगले माह गणेशोत्सव का पर्व प्रारंभ होगा्. ऐसे में लोगों का कीमती धातुओं की ओर खरीदी का प्रचलन हैं. विशेषकर सोने चांदी के बने उपहार ही हाल के वर्षो में अधिकाधिक संख्या में दिए जा रहे हैं. चांदी में निवेशकों का बोलबाला है. चांदी की डिमांड कुछ माह की सुस्ती के बाद फिर चढ गई है. प्रमुख व्यापारी ने बताया कि अब तक चांदी के यूटेंसिल बडी मात्रा में खरीदे जाते थे. अब आभूषण भी जोर शोर से खरीदे जा रहे हैं. स्थानीय सराफा में चांदी के कारीगरों की पौ बारह हो गई है. तथापि कारीगर सीमित मात्रा में होने से राजकोट से आयातीत माल ही मुख्य रूप से सेल किया जाता है.

Back to top button