शहर में ‘युथ सर्किट’ युवा सामाजिक उपक्रम की शुरूआत
सोशल मीडिया पर अधिकृत ‘लोगो लॉच’

अमरावती/दि.8– शहर में पिछले कुछ वर्षो से वृध्दाश्रम भेट , अनाथाश्रम सेवा, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, रक्तदान व विविध समाजोपयोगी उपक्रम में कार्यरत युवकों ने अब ‘युथ सर्किट’नाम से अपने नए सामाजिक उपक्रम की अधिकृत शुरूआत की है.
सामाजिक कार्यकर्ता शुभम नागापुरे के मार्गदर्शन में शुरू इस फाउंडेशन की कोअर कमेटी व संस्थापक सदस्यों में दीपकराज नांदुरकर , हर्षल ठाकरे, गौरव खाडे, ऐश्वर्या बमनोटे, आदित्य मुके, दिव्या गाडवे, पूर्वा गाडवे, प्रेरणा मानेकर, गौरव सालिवकर, अनुराग जांगले, वेदांत शेंडे और तृषा माकोडे का समावेश है.
गुरूवार 6 अगस्त को सोशल मीडिया पर युथ सर्क्रिट के अधिकृत लोगो व लॉज विडिओ प्रदर्शित किया गया. आज की झेन-जी पिढी को घर से बाहर निकलकर समाज, शहर और देश के लिए सकारात्मक कार्य करने के लिए प्रेरीत करना इस उपक्रम का मुख्य उद्देश्य है. इच्छूक युवक-युवती youthcircuit.amt Bg इस अधिकृत पेज द्बारा इस उपक्रम से जुडे ऐसा आवाहन किया गया है.





