श्रावण मास उपलक्ष्य में अष्टम श्याम झूला महोत्सव

चांदूर रेल्वे श्याम परीवार का आयोजन

* रायल पैलेस में उमड़ेगी श्याम भक्तो की भीड़
चांदूर रेल्वे/दि.8 – स्थानीय श्याम परिवार की ओर से 10 अगस्त की शाम 5 बजे से चांदूर रेल्वे कुहा रोड स्थित रॉयल पैलेस में श्रावण मास उपलक्ष्य भव्य दिव्य अष्टम श्याम झूला महोत्सव में श्याम दरबार, अलौकिक शृंगार, छप्पन भोग, मेहंदी तथा मनमोहन भजनों का आयोजन होंगा.
जिसमें कोलकाता के सुप्रसिद्ध गायक शुभम-रूपम, खलीलाबाद के सरदार हरमहेंद्र सिंह रोमी, चांदूर रेल्वे के आशिष जालान, राधिका भूत यह बाबा के मनमोहन भजन प्रस्तूत करेंगे. इस कार्यक्रम हेतु सुप्रसिद्ध संगीतकार की म्यूजिक टिम उपस्थित रहकर भक्तों के साथ लखदातार, तिन बाणधारी प्रभू श्याम को सुंदर भजनों से रिझायेंगे. जिसमें बड़ी संख्या में धामणगांव, अमरावती, वर्धा, काटोल, तिवसा, यवतमाल, नागपूर, कामठी के श्याम भक्त उपस्थित रहेंगे. ऐसी जानकारी स्थानीय श्याम परीवार की ओर से दी गई है.

Back to top button