प्लॉट दिखाने के बहाने प्रोपर्टी ब्रोकर ने किया महिला का लैंगिक शोषण
मामला दर्ज, फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र की घटना

अमरावती/दि.8 – प्लॉट दिखाने के बहाने एक 29 वर्षीय महिला को दुपहिया वाहन पर बैठाकर ले जाकर एक प्रोपर्टी ब्रोकर द्वारा उस पर लैंगिक अत्याचार किये जाने की घटना फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र में घटित होने का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने पीडिता की शिकायत के आधार पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरु की है. आरोपी का नाम स्वप्नील भुयार बताया जाता है.
जानकारी के मुताबिक 29 वर्षीय पीडिता द्वारा फ्रेजरपुरा थाने में दर्ज की गई शिकायत में आरोप किया गया है कि, उसे प्लॉट लेना रहने से उसकी पहचान आरोपी स्वप्नील भुयार के साथ हुई थी. स्वप्नील का प्लॉट खरीदी-बिक्री करने का व्यवसाय है. कुछ दिनों में ही पीडिता और स्वप्नील के बीच प्रेम संबंध निर्माण हो गये. 22 जुलाई की शाम 6 बजे के दौरान स्वप्नील यह पीडिता को प्लॉट दिखाने के लिए मार्डी रोड पर ले गया. प्लॉट दिखाकर वापिस लौटते समय आरोेपी यह पीडिता को जबरदस्ती बीच रास्ते में वाहन रोककर झाडियों में ले गया. वहां शादी का प्रलोभन देकर उस पर लैंगिक अत्याचार किये. इस घटना के बाद पीडिता काफी भयभीत हो गई थी. प्लॉट दिखाने के बहाने अपना शोषण किये जाने से हताश हुई पीडिता ने शुक्रवार 7 अगस्त को फ्रेजरपुरा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज की. शिकायत के आधार पर फ्रेजरपुरा पुलिस ने आरोपी स्वप्नील के खिलाफ बीएनएस की धारा 69 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.