कनकेश्वरी देवी के चरण पाकर धन्य हुई कनक वाटिका

बाबा राऊत परिवार ने किया स्वागत-सम्मान

अमरावती/दि.12 – अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 1008 महामंडलेश्वर प.पू. मां कनकेश्वरी देवीजी गंगाखेड की कथा का समापन कर सुदर्शन गांग, आशीष शर्मा, प्रमोद भरतीया और प्रदीप जैन के संग अमरावती की ओर निकल पडी. रात करीबन 9.30 बजे कनक वाटिका में आते ही आसमान सद्गुरू देव की जय हो के नारों से गूंज उठा. मां के आसन पर विराजित होते ही बाबा राऊत परिवार द्वारा मां के पदप्रक्षालन के साथ शाल, श्रीफल प्रदान कर भावभीना स्वागत-सम्मान किया.
इस अवसर पर माई रामप्रियाश्रीजी, मंगलाश्रीजी एवं अच्युतानंदजी महाराज मां संग उपस्थित थे. उनका भी शाल, श्रीफल प्रदान कर सम्मान किया गया. पश्चात सभी उपस्थित भक्तों ने मां का दर्शन लाभ लिया और मां के शुभ हस्ते प्रसाद प्राप्त किया. इस अवसर पर सर्वश्री नंदलाल खत्री, मनोहर देशपांडे, तोताराम खत्री, बहुरूराम, सीताराम खंडेलवाल, डॉ. लोहकरे, मनोहर दीक्षित, डॉ. वार्ष्णेय, सुरेंद्र गडवे, यादर सर, कुणाल बांबल, विजय कदम, राहुल गायगोले, भोजने, रमेश जुननकर, प्रा. बैनुले, आनंद सिकची, गोपाल सोनी, डॉ. प्रसन्न राठी, सतीश ढेपे, चौधरी साहेब, उमेश अग्रवाल सहपरिवार (नागपुर), राजीव अनासाने, प्रकाश लकडे, राजू कथलकर, हरिनारायण गायकी, एस. जी. घोडकी, गजानन चव्हाटे, धनराज बारस्कर, सुदर्शन गांग, प्रदीप जैन, आशीष शर्मा, प्रमोद भारतीय, नीलेश कदम, कोडपकर, संजय ठाकरे, किशोरी लाल साडू, सुभाष काले, गणेश कुशवाह, शर्मा महाराज, अनिरुद्ध तिवारी, भगवान कपिले, श्री निंभोरकर, एन कुमार टवानी, संगीता टवानी, पार्षद नंदा सावदे, लांडगे, सरला सिकची, देशमुख ताई, मुन्नीबाई त्रिपाठी, मीरा भरतीया, राधा दववे, दिघडे ताई, प्रा. डहाके, डॉ. उमाडे, प्रयाग राऊत (एमपी), सचिन डहाके, पंकज राऊत, प्रवीण राऊत (मोर्शी), डॉ. कुमुद उमाले, रुपाली खेडकर, शीतल कदम, स्वाति चौधरी, प्रा. अंजली डहाके, आरती बैतुले, शिवानी राऊत, कल्याणी राऊत, नवीन राऊत आदि उपस्थित थे.

Back to top button