अवैध रेत तस्करी करते 7 लाख का माल जब्त
हिरूल पूर्णा नदी से मासोद ले जाई जा रही थी काली रेत

* बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ आरोपी पकडा गया
चांदुर बाजार/दि.12– चांदुर बाजार थाना क्षेत्र में अवैध रेत तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस की इस कार्रवाई में करीब एक ब्रास काली रेत और लाल रंग का ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किया गया है. जब्त किए गए माल की कुल कीमत करीब 7 लाख 7 हजार रुपए बताई गई है.
जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई रविवार 9 अगस्त को शाम करीब 4.30 बजे से 5 बजे के बीच ग्राम तुलजापुर गढी स्थित बाजार चौक में की गई. चांदुर बाजार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि, एक व्यक्ति बिना किसी वैध अनुमति के नदी पात्र से काली रेत निकालकर ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से तस्करी कर रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस ने संबंधित स्थान पर निगरानी शुरु की. इसी दौरान पुलिस को महिंद्रा कंपनी का लाल रंग का बिना नंबर वाला ट्रैक्टर दिखाई दिया. ट्रैक्टर के पीछे लगी ट्रॉली की जांच करने पर उसमें बडी मात्रा में काली रेत भरी हुई मिली. पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर चालक से रेत के संबंध में आवश्यक दस्तावेज और अनुमति मांगी. लेकिन आरोपी रेत परिवहन से संबंधित कोई वैध अनुमति या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका. जांच में ट्रॉली में करीब एक ब्रास काली रेत पाई गई. पुलिस ने रेत सहित ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपने कब्जे में ले लिया. आरोपी उमेश शिवदास इंगले (35) द्वारा अवैध रुप से ले जाई जा रही थी. पुलिस ने कार्रवाई के दौरान कुल 7 लाख रुपए का माल जब्त किया है. मामले में शिकायतकर्ता पुलिस हेड कॉन्स्टेबल नरेंद्र मुलतकर (38) की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया गया है.





